
Ind vs Eng: नहीं मान रहा है 'जारवो 69', एक बार फिर घुसा मैदान के अंदर
AajTak
खुद को भारतीय क्रिकेट टीम का फैन बताने वाला 'जारवो 69' अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. ओवल में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच के दूसरे दिन वह मैदान के अंदर घुस गया.
खुद को भारतीय क्रिकेट टीम का फैन बताने वाला 'जारवो 69' अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. ओवल में खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच के दूसरे दिन वह मैदान के अंदर घुस गया. दिन के पहले सेशन में वह मैदान के अंदर दाखिल हुआ. इंग्लैंड की पारी के 34वें ओवर में वह मैदान में घुसा. खेल को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा. 'जारवो 69' इससे पहले लार्ड्स और लीड्स में खेले गए टेस्ट मैच में भी मैदान के अंदर घुसा था. Jarvo with the ball for India this time 🤣🤣 #ENGvINDpic.twitter.com/lZ5HhdvlqW Jarvo has arrived at Oval for India to provide the breakthrough. pic.twitter.com/xfXNekq835 Let him bowl fgs #jarvo69 #jarvo #IndvsEng pic.twitter.com/HiSED9OOVK
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









