
Ind vs Eng: तीसरे अंपायर के फैसले पर विवाद, इंग्लैंड का डीआरएस फिर से बहाल
AajTak
इंग्लैंड ने अपील की लेकिन मैदानी अंपायर ने इसे ठुकरा दिया और चौधरी ने यह सोचकर रिव्यू खारिज कर दिया कि गेंद लेग स्टंप के बाहर गई थी और मेहमान टीम ने एलबीडब्ल्यू की अपील की थी. हालांकि, इंग्लैंड ने स्पष्ट किया कि वे ग्लव्स से छूकर गई गेंद के कैच होने की अपील कर रहे हैं, बल्ले से छूने की नहीं.
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के शुरुआती दिन तीसरे अंपायर की गलती के कारण शनिवार को इंग्लैंड के एक डीआरएस (फैसला समीक्षा प्रणाली) रेफरल को फिर से बहाल कर दिया गया. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट तीसरे अंपायर अनिल चौधरी की भूल से काफी खिन्न हो गए, जिसके कारण उन्हें भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे का विकेट नहीं मिल सका और एक डीआरएस रिव्यू भी चला गया. हालांकि कुछ क्षणों के बाद स्पष्ट हो गया कि चौधरी ने गलती की थी और इंग्लैंड के रिव्यू को फिर से बहाल कर दिया गया. यह घटना दिन के 75वें ओवर में हुई जब जैक लीच की गेंद रहाणे के ग्लव्स को छूती हुई फॉरवर्ड शार्ट लेग क्षेत्ररक्षक ओली पोप के हाथ में चली गई.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









