
IND vs ENG: चौथे टेस्ट में खास लक्ष्य पूरा करने उतरेगा ये इंग्लिश स्पिनर
AajTak
इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच ने कहा कि वह गुरुवार से अहमदाबाद में शुरू हो रहे चौथे और अंतिम मैच में अश्विन-अक्षर से स्पिन गेंदबाजी की बारीकियां सीखने के लिए उत्सुक हैं. वह गुलाबी गेंद से खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल की गेंदबाजी से प्रभावित हैं.
इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच ने कहा कि वह गुरुवार से अहमदाबाद में शुरू हो रहे चौथे और अंतिम मैच में अश्विन-अक्षर से स्पिन गेंदबाजी की बारीकियां सीखने के लिए उत्सुक हैं. वह गुलाबी गेंद से खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल की गेंदबाजी से प्रभावित हैं. भारतीय टीम ने दिन-रात्रि टेस्ट मैच को दो दिनों के अंदर 10 विकेट से जीतकर चार मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त कायम की है. मोटेरा की स्पिनरों की मददगार पिच में अश्विन और अक्षर ने इंग्लैंड के 20 में से 18 विकेट झटके थे.More Related News

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












