
Ind vs Eng: चेन्नई की पिच पर अश्विन का कमाल, इस मामले में हरभजन सिंह को छोड़ा पीछे
AajTak
अश्विन ने चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स का विकेट लेते ही दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया. अश्विन का घरेलू जमीन पर ये 350वां अंतरराष्ट्रीय विकेट रहा. ये कारनामा करने वाले वो भारत के तीसरे गेंदबाज हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर आर अश्विन ने चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स का विकेट लेते ही दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया. अश्विन का घरेलू जमीन पर ये 350वां अंतरराष्ट्रीय विकेट रहा. ये कारनामा करने वाले वो भारत के तीसरे गेंदबाज हैं. Wicket number 3⃣ for @ashwinravi99! 👌👌 He is on a roll at Chepauk! 👍👍 England five down as Ben Stokes departs. @Paytm #INDvENG #TeamIndia Follow the match 👉 https://t.co/Hr7Zk2kjNC pic.twitter.com/JJ90DcyfpD टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले अनिल कुंबले लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. उन्होंने घरेलू जमीन पर 476 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए. वहीं, ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के नाम 376 विकेट हैं. अश्विन ने भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









