
Ind vs Eng: गेंदबाजों का फ्लॉप शो, स्टोक्स पर थर्ड अंपायर का फैसला, ये हैं भारत की हार के कारण
AajTak
केएल राहुल के शतक और कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए. इंग्लैंड ने 337 रनों के लक्ष्य को 43.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली.
इंग्लैंड ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया को 6 विकेट से हरा दिया. पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. केएल राहुल के शतक और कप्तान विराट कोहली और ऋषभ पंत के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए. इंग्लैंड ने 337 रनों के लक्ष्य को 43.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. भारत की हार के कारणों को देखें तो टीम के चयन से लेकर अंपायर के फैसले तक जिम्मेदार हैं. England win the 2nd @Paytm #INDvENG ODI by six wickets & level the series. #TeamIndia will be looking to make amends & win the decider to seal a series win. Scorecard 👉 https://t.co/RrLvC29Iwg pic.twitter.com/LY19wyB1zN 1- क्या बतौर बल्लेबाज खेल रहे हैं हार्दिक पंड्या: हार्दिक पंड्या ने सीरीज के दोनों मैचों में बॉलिंग नहीं की है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वह बतौर बल्लेबाज टीम में खेल रहे हैं. टी20 सीरीज में उन्हें पांचवें गेंदबाज के तौर पर उतारा गया. लेकिन वनडे सीरीज में अब तक उन्हें नहीं आजमाया गया है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










