
Ind vs Eng: गुलाबी गेंद से अक्षर-अश्विन ने किया कमाल, पहली बार हुआ ऐसा
AajTak
भारतीय स्पिनर आर अश्विन और अक्षर पटेल के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज जूझते नजर आए. उनके पास अक्षर और अश्विन की फिरकी का जवाब नहीं था.
भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है. गुलाबी गेंद से खेले जा रहे इस मैच में भारत की पकड़ मजबूत है. उसने इंग्लैंड को पहली पारी में 112 रनों पर समेट दिया. भारतीय स्पिनर आर अश्विन और अक्षर पटेल के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज जूझते नजर आए. उनके पास अक्षर और अश्विन की फिरकी का जवाब नहीं था. 2⃣1⃣.4⃣-6⃣-3⃣8⃣-6⃣! 👏👏@akshar2026 was on a roll with the ball and ran through the England batting line-up on Day 1 of the third @Paytm #INDvENG Test. 👌👌 #TeamIndia #PinkBallTest Watch his sensational bowling display 🎥👇https://t.co/xyqLVL3uAy pic.twitter.com/9SvwMFDOPb दोनों ने मिलकर पहली पारी में इंग्लैंड के 9 विकेट झटके. इसी के साथ पिंक बॉल टेस्ट में पहली बार ऐसा हुआ जब एक पारी में स्पिनर्स ने 9 विकेट लिये हैं. इससे पहले डे-नाइट टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा 8 विकेट स्पिनर्स ने लिए थे. यह मुकाबला साल 2016 में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला गया था. तब वेस्टइंडीज के स्पिनर देवेंद्र बिशू ने सभी 8 विकेट लिए थे. ये पिंक बॉल टेस्ट की किसी पारी में स्पिनर का सबसे बेहतर प्रदर्शन है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









