
Ind vs Eng: खराब रोशनी के कारण चौथे दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया 154 रन से आगे
AajTak
चौथे दिन टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने तीन विकेट जल्दी गंवा दिए. केएल राहुल ने 5, रोहित शर्मा ने 21 और विराट कोहली ने 20 रन बनाए. इसके बाद अजिंक्य रहाणे और पुजारा ने टीम इंडिया की वापसी कराई और चौथे विकेट के लिए 100 रन जोड़े.
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच का चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है. खराब रोशनी की वजह से खेल को पहले रोकना पड़ा. स्टंप्स तक टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए. वह इंग्लैंड से 154 रन आगे है. ऋषभ पंत (14) और ईशांत शर्मा (4) नाबाद लौटे. इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने तीन और मोईन अली ने 2 विकेट लिए, जबकि सैम करन के खाते में एक विकेट आया. It's Stumps on Day 4⃣ of the 2nd #ENGvIND Test at Lord's!#TeamIndia move to 181/6 & lead England by 154 runs. 6⃣1⃣ for @ajinkyarahane88 4⃣5⃣ for @cheteshwar1 @RishabhPant17 (14*) & @ImIshant (4*) will resume the proceedings on Day 5. Scorecard 👉 https://t.co/KGM2YELLde pic.twitter.com/ulY0tJclSl
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









