
Ind vs Eng: कोहली की कॉल, राहुल को मौका, टीम इंडिया की हार के ये हैं बड़े कारण
AajTak
इंग्लैंड ने टी20 सीरीज के तीसरे मैच में भारत को 8 विकेट से हरा दिया. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. मेजबान टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाए. इंग्लैंड ने 157 रनों के लक्ष्य को 18.2 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया.
इंग्लैंड ने टी20 सीरीज के तीसरे मैच में भारत को 8 विकेट से हरा दिया. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. मेजबान टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाए. इंग्लैंड ने 157 रनों के लक्ष्य को 18.2 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही इंग्लिश टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. भारत की हार के कारणों को देखें तो विराट कोहली की कॉल पर ऋषभ पंत का रन आउट और ओपनर केएल राहुल पर भरोसा करना टीम को महंगा पड़ा. टॉस हारना: भारत में रात में होने वाले मुकाबले में टॉस अहम रहता है. ओस पड़ने के कारण गेंदबाज गेंद पर ग्रिप नहीं बना पाते, जिसका फायदा बल्लेबाजों को मिलता है. अब तक हुए तीनों मैचों में टॉस जीतने वाली टीम ही मैच जीती है. पहले मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी. भारत ने भी दूसरे मैच में यही किया था और इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में भी गेंदबाजी चुनी और मैच का नतीजा भी उसके पक्ष में गया. राहुल को मौका देना: पहले दो मैचों में फ्लॉप रहने वाले केएल राहुल को एक और मौका दिया गया. केएल राहुल सीरीज में दूसरी बार बिना खाता खोले आउट हुए. इससे पहले दूसरे टी20 मैच में भी वह खाता नहीं खोल पाए थे. वहीं, पहले मैच में वह सिर्फ 1 रन बनाए थे. केएल राहुल को टीम में बनाए रखने के लिए ईशान किशन को तीसरे नंबर पर उतारा गया. वहीं, सूर्यकुमार यादव को बाहर बैठना पड़ा. उनकी जगह रोहित शर्मा को शामिल किया. रोहित भी सस्ते में आउट हो गए. वह 15 रन ही बना पाए.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








