
IND vs ENG: एजबेस्टन में जीत के लिए तरसी है टीम इंडिया, पर विराट कोहली दिखा चुके हैं 'पराक्रम'
AajTak
टीम इंडिया एजबेस्टन टेस्ट की तैयारियों में जुटी है. पिछला रिकॉर्ड टीम के साथ नहीं है. इस मैदान पर भारतीय टीम ने अब तक एक भी टेस्ट नहीं जीता है.
टीम इंडिया इन दिनों दो मोर्चे पर अपना दमखम दिखाने में जुटी है. एक तो हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली खेमा आयरलैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ प्रदर्शन की बदौलत दौरे के पहले टी20 में बाजी मार गया. दूसरी तरफ, भारतीय स्क्वॉड इंग्लैंड के एजबेस्टन में खेले जाने वाले उस बहुप्रतीक्षित टेस्ट की तैयारी में जुटा है, जो 1 जुलाई से होना है.
इंग्लैंड के खिलाफ खेला जाने वाला यह टेस्ट मैच पिछले साल हुई टेस्ट सीरीज (5 टेस्ट मैचों की सीरीज) का हिस्सा है, जिसमें टीम इंडिया 2-1 से आगे है. यानी यदि भारतीय टीम इस पांचवें टेस्ट में ड्रॉ या जीत हासिल कर लेती है तो वह टेस्ट सीरीज पर कब्जा कर लेगी. वैसे भी भारत ने लगभग 15 साल से इंग्लैंड की धरती पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है.
... डराने वाला एजबेस्टन का रिकॉर्ड
आंकड़ों पर गौर करें तो भारतीय टीम का इंग्लैंड की जमीं पर उत्साहजनक रिकॉर्ड नहीं है. अब तक उसने यहां 66 मैच खेले हैं, जिसमें उसे सिर्फ 9 में जीत हासिल हुई है. 35 टेस्ट मैचों में उसे हार झेलनी पड़ी है, जबकि 22 मैच ड्रॉ रहे. टीम इंडिया के लिए एजबेस्टन का रिकॉर्ड तो और भी डरावना है. एजबेस्टन के मैदान पर भारतीय टीम को अब तक एक भी जीत नहीं मिली है.
इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में भारतीय टीम लगभग 4 चाल बाद टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. 1967-2018 के दौरान यहां दोनों टीमों के बीच 7 टेस्ट मैच खेले गए. लेकिन भारतीय टीम का यहां जीत का खाता खुलना बाकी है. टीम इंडिया ने इस मैदान पर 6 टेस्ट मैच गंवाए हैं और उसके हिस्से में एक ड्रॉ आया है.
एजबेस्टन में भारत-इंग्लैंड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








