
Ind vs Eng: ऋषभ पंत बन गए 'सुपर मैन', एक हाथ से लपका करामाती कैच, VIDEO
AajTak
ऋषभ पंत का कैच देखकर सभी हैरान रह गए. पूरी टीम उन्हें बधाई देने के लिए उनके पास आई. स्टेडियम में मौजूद भारतीय फैंस का उत्साह आसमान पर पहुंच गया. दर्शकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया.
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में टीम को शानदार जीत दिलाई थी. हालांकि, विकेटकीपिंग को लेकर वो निशाने पर रहे हैं. लेकिन चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट मैच में उन्होंने करामाती कैच लेकर आलोचकों को करारा जवाब दिया है. A flying catch from @RishabhPant17 🦅 A wicket off his first ball in Test cricket in India 🇮🇳 for Mohammed Siraj ✅ What a wicket combo 🔝👌🏻 England lose their sixth wicket! #INDvENG @Paytm pic.twitter.com/AEkb4H3wgI पंत ने हैरतअंगेज कैच लेकर न सिर्फ भारत को सफलता दिलाई बल्कि सबको हैरान भी किया. चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने पहले सेशन में 4 विकेट झटककर इंग्लैंड को मुसीबत में डाल दिया. लंच के बाद दूसरे सेशन में भी भारत को जल्द ही पांचवां विकेट मिल गया. इसके बाद अगली सफलता के लिए टीम इंडिया को थोड़ा इंतजार करना पड़ा.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









