
IND vs ENG: इस वजह से इंग्लैंड के ज्यादा बल्लेबाज LBW हुए, ये फैक्टर रहा हावी
AajTak
अपने दूसरे टेस्ट मैच में 38 रन देकर 6 विकेट लेकर इंग्लैंड को 112 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाने वाले अक्षर पटेल ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा कि उन्हें अनुकूल परिस्थितियों का पूरा फायदा मिला.
अपने दूसरे टेस्ट मैच में 38 रन देकर 6 विकेट लेकर इंग्लैंड को 112 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाने वाले अक्षर पटेल ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा कि उन्हें अनुकूल परिस्थितियों का पूरा फायदा मिला. गुलाबी गेंद से खेले जा रहे तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में पटेल के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिये. इंग्लैंड की टीम 48.4 ओवरों में ही आउट हो गई. .@akshar2026 is the 🌟 with the ball 👏🏻👏🏻 6️⃣ wickets in front of his home crowd 🏟️@Paytm #INDvENG #TeamIndia #PinkBallTest Follow the match 👉 https://t.co/9HjQB6TZyX pic.twitter.com/PzJ2eY8jSV भारत ने इसके जवाब में तीन विकेट पर 99 रन बनाए हैं. पटेल ने इस दिन रात्रि टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘जब चीजें आपके अनुकूल हों तो आपको उनका फायदा उठाना चाहिए. मेरा लक्ष्य विकेट टु विकेट गेंदबाजी करना और विकेट से मिल रही मदद का फायदा उठाना था.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










