
Ind vs Eng: इंग्लैंड की हार का वीरेंद्र सहवाग ने ऐसे उड़ाया मजाक, शेयर किया फनी Meme
AajTak
एक वक्त इंग्लैंड की टीम आसानी से जीत की ओर बढ़ रही थी. उसने 14.1 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 135 रन बना लिये थे, लेकिन ओपनर जेसन रॉय के आउट होते ही पूरी टीम लड़खड़ा गई.
टीम इंडिया ने इंग्लैंड को तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 66 रनों से शिकस्त दे दी. जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 317/5 रन बनाए. जवाब में इंग्लैंड की टीम 251 रनों पर सिमट गई. हालांकि एक वक्त इंग्लैंड की टीम आसानी से जीत की ओर बढ़ रही थी. उसने 14.1 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 135 रन बना लिये थे, लेकिन ओपनर जेसन रॉय के आउट होते ही पूरी टीम लड़खड़ा गई. England going strong at 135/0 after 14.1 overs and then Lord Shardul , Prasidh Krishna and Bhuvi pic.twitter.com/Tbc4MoAtxp इंग्लैंड की हार के बाद टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर एक फनी मीम शेयर किया. उन्होंने इंग्लैंड टीम का मजाक उड़ाया. 2019 वर्ल्ड कप के एक मैच में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया था, जिसके बाद एक पाकिस्तानी फैन का वीडियो वायरल हुआ था.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









