
Ind vs Eng: आउट होने के बाद बेन स्टोक्स का फूटा गुस्सा, बौखलाकर फेंक दिया हेलमेट, VIDEO
AajTak
स्टोक्स जब ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहे थे तो उन्होंने अपने हेलमेट को नीचे फेंका और उसपर लात भी मारी. सोशल मीडिया पर स्टोक्स के इस हरकत की निंदा हो रही है.
चेन्नई में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड हार की कगार पर है. भारत के 329 रनों के जवाब में उसकी पहली पारी 134 रनों पर सिमट गई है. इंग्लैंड के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने जुझते नजर आए. इंग्लिश बल्लेबाजों के सामने स्पिनर आर अश्विन की फिरकी का जवाब नहीं था. उन्होंने 5 विकेट चटकाए. अश्विन ने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का भी विकेट लिया. स्टोक्स क्लीन बोल्ड हुए. आउट होने के बाद स्टोक्स ने अपना गुस्सा हेलमेट पर उतारा. @ICC @englandcricket @BCCI This is shameful by Ben stokes. This gentlemans game why he kick the helmet where the England logo are there. Kindly respect your country's. pic.twitter.com/CVXWo7k1dC स्टोक्स जब ड्रेसिंग रूम की ओर जा रहे थे तब उन्होंने अपने हेलमेट को नीचे फेंका और उसपर लात भी मारी. सोशल मीडिया पर स्टोक्स की इस हरकत की निंदा हो रही है. ट्विटर पर एक यूजर ने स्टोक्स का वीडियो शेयर किया और लिखा कि क्रिकेट जेंटलमैन गेम है और वो क्यों इस तरह से हेलमेट पर लात मार रहे हैं, जहां पर इंग्लैंड का लोगो भी है. उन्हें अपने देश की इज्जत करनी चाहिए.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









