
Ind Vs Eng: अंग्रेजों पर बरस पड़े बुमराह-शमी, 26 पर आधी टीम कर दी OUT, खाता भी नहीं खोल पाए रूट-स्टोक्स
AajTak
टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में बेहतरीन शुरुआत की. पहले बॉलिंग करने उतरी टीम इंडिया ने इंग्लैंड के टॉप-4 बल्लेबाजों को सिर्फ 17 के स्कोर पर आउट कर दिया.
भारत और इंग्लैंड के बीच मंगलवार (12 जुलाई) को पहला वनडे मैच खेला जा रहा है. टीम इंडिया इस मैच में पहले बॉलिंग कर रही है और कप्तान रोहित शर्मा का यह फैसला सही साबित हुआ है. भारत की पेस बैटरी जोड़ी मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने शुरुआत में ही इंग्लैंड पर कहर बरपा दिया और हाल ये था कि सात के स्कोर पर मेजबान टीम के तीन विकेट गिर चुके थे.
दूसरे ओवर में ही टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पहला झटका दिया, जब जसप्रीत बुमराह की बॉल पर शॉट खेलने के चक्कर में जेसन रॉय इनसाइड एज लगवा बैठे. और बॉल सीधा स्टम्प में घुस गई. इंग्लैंड को यहां एक के बाद विकेट ले रही थी और इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से कोलैप्स पर गया.
जेसन रॉय के बाद जो रूट और बेन स्टोक्स भी आते ही चले गए और खाता नहीं खेल पाए. इंग्लैंड ने सिर्फ सात के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद जॉनी बेयरस्टो और जॉस बटलर ने चीज़ों को संभाला लेकिन वह सिर्फ 10 रन ही जोड़ पाए थे कि 17 के स्कोर पर इंग्लैंड का चौथा विकेट गिर गया.
लियाम लिविंगस्टोन को क्लीन बोल्ड करने में जसप्रीत बुमराह ने जो बॉल डाली, वह तो एक ड्रीम बॉल की तरह थी. जहां बेहतरीन स्विंग होते हुए लियामस्टोन के स्टम्प उखड़ गए.
ऐसे गिरे इंग्लैंड के विकेट • पहला विकेट- जेसन रॉय, बॉलर- जसप्रीत बुमराह (6-1) • दूसरा विकेट- जो रूट, बॉलर- जसप्रीत बुमराह (6-2) • तीसरा विकेट- बेन स्टोक्स, बॉलर- मोहम्मद शमी (7-3) • चौथा विकेट- जॉनी बेयरस्टो, बॉलर- जसप्रीत बुमराह (17-4) • पांचवां विकेट- लियाम लिविंग्सोटन, बॉलर- जसप्रीत बुमराह (26-5)
गौरतलब है कि द ओवल मैदान पर पिच भी हरी है और मौसम की वजह से स्विंग भी बढ़िया हो रही है. ऐसे में भारत के तेज़ गेंदबाज़ों ने यहां ज़बरदस्त बॉलिंग का नज़ारा पेश किया. बॉल इतनी स्विंग हो रही थी कि विकेटकीपर ऋषभ पंत को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









