
IND vs BAN T20 World CUP: अर्शदीप का जादू, राहुल की वापसी... बांग्लादेश पर मिली जीत के ये रहे बड़े फैक्टर
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 5 रनों से पराजित कर दिया. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अपने ग्रुप में टॉप पर आ गई है और उसका सेमीफाइनल में जाना लगभग तय हो चुका है. पूरे मुकाबले के दौरान भारत की ओर से शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिला.
ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम जीत की पटरी पर लौट आई है. बुधवार (2 नवंबर) को एडिलेड ओवल में खेले गए मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 5 रनों से पराजित किया. बारिश से प्रभावित मुकाबले में बांग्लादेश को डीएलएस नियम के तहत 16 ओवर में 151 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वह छह विकेट पर 145 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अपने ग्रुप में टॉप पर आ गई और उसका सेमीफाइनल में जाना लगभग तय हो चुका है.
देखा जाए भारत-बांग्लादेश के बीच सुपर-12 का यह मुकाबला सांसों को रोक देने वाला था और आखिरी बॉल तक यह साफ नहीं था कि कौन सी टीम मैच जीतने जा रही है. इस पूरे मुकाबले के दौरान भारत की ओर से शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिले और जीत के काफी सारे फैक्टर रहे. आइए जानते हैं इस बारे में.
क्लिक करें- बांग्लादेश पर भारत की जीत से बौखलाए पाकिस्तानी फैन्स, अंपायर्स पर लगाया बड़ा आरोप
अर्शदीप सिंह का गेंद से जादू: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में शानदार खेल दिखा रहे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में भी अर्शदीप सिंह का जलवा देखने का मिला. अर्शदीप ने जहां विपक्षी कप्तान शाकिब अल हसन और अफीफ हुसैन के विकेट चटकाए. वहीं मैच के आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को सिर्फ 14 रन बनाने दिए. यानी कि अर्शदीप सिंह भारत की जीत के एक अहम फैक्टर थे.
विराट कोहली का किंग अवतार: विराट कोहली ने उम्मीदों के मुताबिक एक बार फिर बल्ले से दमदार खेल दिखाया. कोहली ने महज 44 बॉल पर 64 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल था. कोहली की ही पारी का नतीजा था कि भारतीय टीम 184 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही. कोहली का मौजूदा टूर्नामेंट में यह तीसरा अर्धशतक रहा. इससे पहले कोहली ने पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ भी अर्धशतकीय पारी खेली थीं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.










