
IND vs BAN T20 WC: 'आउट ऑफ फॉर्म' केएल राहुल को मिला किंग कोहली का साथ, प्रैक्टिस के दौरान दिए खास टिप्स, Video
AajTak
टी20 विश्व कप में बुधवार (02 नवंबर) को भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जाना है. साउथ अफ्रीका से हार झेलने के बाद भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला जीतना काफी जरूरी है. मुकाबले में ओपनर केएल राहुल पर भी फैन्स की निगाहें होंगी जो आउट फॉर्म चल रहे हैं. केएल राहुल ने मैच से पहले खूब प्रैक्टिस की है.
टी20 विश्व कप में भारत और बांग्लादेश के बीच बुधवार (02 नवंबर) को एडिलेड ओवल में मुकाबला खेला जाना है. साउथ अफ्रीका से हार झेलने के बाद भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला जीतना काफी जरूरी है. मुकाबले में ओपनर केएल राहुल पर भी फैन्स की निगाहें होंगी जो आउट फॉर्म चल रहे हैं. केएल राहुल की खराब फॉर्म का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह अबतक तीन मैचों में महज 22 रन बना पाए हैं.
राहुल खराब फॉर्म से निकलने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं. मंगलवार को एडिलेड में प्रैक्टिस सेशन में राहुल ने कड़ी मशक्कत की. इस दौरान स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी उन्हें टिप्स देते दिखाई दिए. केएल राहुल ने विराट कोहली की बातों को ध्यान लगाकर सुना. अब बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में ही पता चलेगा कि विराट कोहली की सलाह केएल राहुल के कितनी काम आई. सोशल मीडिया पर कोहली और केएल राहुल की बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में केएल राहुल 14 बॉल खेलकर महज नौ रन बना सके थे. राहुल को लुंगी एनगिडी ने स्लिप में एडेन मार्करम के हाथों कैच आउट कराया था. इससे पहले केएल राहुल पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. पाकिस्तान के खिलाफ राहुल महज चार रन बनाकर नसीम शाह की गेंद पर बोल्ड हो गए थे. वहीं नीदरलैंड के खिलाफ मैच में उन्हें पॉल वैन मीकेरन ने 9 रनों के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया था.
हेड कोच द्रविड़ का राहुल पर पूरा भरोसा
टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ साफ कर चुके हैं कि इस बल्लेबाज को आगे भी सपोर्ट मिलता रहेगा. बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल द्रविड़ ने कहा, 'मेरे और रोहित शर्मा में कोई भी कन्फ्यूजन नहीं है कि हमारे लिए कौन ओपन करेगा. हमें पता है कि केएल राहुल कितना प्रभाव डाल सकते हैं. केएल राहुल एक शानदार खिलाड़ी हैं, हमें पूरा भरोसा है कि वह दमदार वापसी करेंगे. इस तरह की कंडीशन दुनियाभर के ओपनर्स के लिए चिंता का विषय रही हैं.'
एडिलेड में बारिश का भी मंडरा रहा खतरा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









