
IND vs BAN Series: बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी ODI से तीन खिलाड़ी हुए बाहर, इस धुरंधर की टीम में एंट्री
AajTak
बांग्लादेश दौरे पर गई भारतीय टीम पर इंजरी की मार पड़ी है. तीसरे वनडे मुकाबले से कप्तान रोहित शर्मा समेत तीन खिलाड़ी बाहर हो गए हैं. ऐसे में चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव को आखिरी वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया है. बीसीसीआई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी है.
बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. रोहित शर्मा अंगूठे की चोट के चलते इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं. इसके साथ ही कुलदीप सेन और दीपक चाहर भी इस आखिरी वनडे का हिस्सा नहीं होंगे. रोहित की अनुपस्थिति में केएल राहुल तीसरे वनडे में टीम की कप्तानी करेंगे. बीसीसीआई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी है.
टेस्ट सीरीज में भी रोहित का खेलना संदिग्ध
बयान में कहा गया है, 'भारत के कप्तान रोहित शर्मा को दूसरे वनडे में क्षेत्ररक्षण के दौरान पारी के दूसरे ओवर में अंगूठे में चोट लग गई. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उनका आकलन किया और ढाका के एक स्थानीय अस्पताल में उनका स्कैन किया गया. वह विशेषज्ञ से परामर्श के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं और अंतिम वनडे में नहीं खेल पाएंगे. आगामी टेस्ट सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता पर फैसला बाद में लिया जाएगा.'
कुलदीप यादव टीम में शामिल बयान में आगे बताया गया है, 'तेज गेंदबाज कुलदीप सेन ने पहले वनडे के बाद पीठ में जकड़न की शिकायत की थी. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उनका आकलन किया और उन्हें दूसरे वनडे से आराम की सलाह दी गई. कुलदीप को स्ट्रेस इंजरी का पता चला है और उन्हें सीरीज से बाहर कर दिया गया है.'
🚨 NEWS 🚨: Kuldeep Yadav added to #TeamIndia squad for the final ODI against Bangladesh. #BANvIND Other Updates & More Details 🔽https://t.co/8gl4hcWqt7
बयान में आगे कहा गया, 'कुलदीप के साथी तेज गेंदबाज दीपक चाहर को भी दूसरे वनडे के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया और वह भी सीरीज से बाहर हो गए. कुलदीप और दीपक दोनों अब अपनी चोटों के आगे के प्रबंधन के लिए एनसीए को रिपोर्ट करेंगे. अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने कुलदीप यादव को तीसरे और अंतिम वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









