
IND vs BAN, R Ashwin Ravindra Jadeja: अश्विन का शतक, रवींद्र जडेजा भी करीब... पहले दिन बांग्लादेशी गेंदबाजों को आया पसीना
AajTak
R Ashwin Ravindra Jadeja: भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच गुरुवार (19 सितंबर) से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मैच के पहले ही दिन स्टार स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने शतक जमाया. जबकि रवींद्र जडेजा सेंचुरी के करीब पहुंचकर नाबाद लौटे हैं. इन दोनों ने ही अपनी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर धुलाई कर दी और भारतीय टीम को मुश्किल स्थिति से निकालकर बड़े स्कोर तक पहुंचाया.
India vs Bangladesh, R Ashwin Ravindra Jadeja: भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज धांसू अंदाज में हुआ है. पहला मुकाबला गुरुवार (19 सितंबर) से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच के पहले ही दिन स्टार स्पिन ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा का बल्लेबाजी में जलवा देखने को मिला है. मैच के पहले दिन खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 339 रन बना लिए हैं. अश्विन (102) और जडेजा (86) नाबाद हैं.
इन दोनों ने ही अपनी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर धुलाई कर दी और भारतीय टीम को मुश्किल स्थिति से निकालकर बड़े स्कोर तक पहुंचाया. मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 34 रनों पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे. फिर टीम ने 144 रनों पर 5वां विकेट गंवाया.
अश्विन ने रचा इतिहास... ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी
इसके बाद 7वें नंबर पर आकर जडेजा ने फिफ्टी जमाई. जबकि 8वें नंबर पर आकर अश्विन ने 108 गेंदों पर शतक जमा दिया. यह उनके टेस्ट करियर का छठा शतक रहा. इससे पहले भी अश्विन ने फरवरी 2021 में चेन्नई में ही शतक जमाया था. तब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सेंचुरी लगाई थी. अपने शतक के दौरान 10 चौके और 2 छक्के जमाए.
अश्विन-जडेजा ने की 195 रनों की रिकॉर्ड पार्टनरशिप
पहले दिन खेल खत्म होने तक अश्विन 112 गेंदों पर 102 रन और जडेजा 117 गेंदों पर 86 रन बनाकर नाबाद लौटे. अब दूसरे दिन की शुरुआत भी यही दोनों बल्लेबाज करेंगे. दूसरे दिन जडेजा अपना भी शतक पूरा करने उतरेंगे. पहले दिन अश्विन और जडेजा के बीच 227 गेंदों पर 195 रनों की नाबाद पार्टनरशिप हुई.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









