
IND vs BAN LIVE Score, T20 World Cup 2024: बांग्लादेश ने जीता टॉस... भारतीय टीम करेगी पहले बल्लेबाजी
AajTak
IND vs BAN Match LIVE Score, T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड में भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच मैच एंटीगा में खेला जा रहा है. यदि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम यह मैच जीतती है, तो वो सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगी. दूसरी ओर बांग्लादेश के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है.
IND vs BAN Match LIVE Score, T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड में भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच एंटीगा के नॉर्थ साउंड स्थित सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में हो रहा है. मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.
भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को 47 रनों से करारी शिकस्त दी थी. अब यदि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम यह मैच जीतती है, तो वो सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगी.
दूसरी ओर बांग्लादेश है, जिसे सुपर-8 राउंड के अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 28 रनों से (डकवर्थ लुईस नियम से) हार मिली थी. उसे यदि सेमीफाइनल की रेस में बरकरार रहना है, तो हर हाल में यह मैच जीतना होगा. मगर बांग्लादेश के लिए यह मैच जीतना आसान नहीं दिख रहा है.
बांग्लादेश के खिलाफ भारत का दबदबा
टी20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम का दबदबा रहा है. मगर बांग्लादेश उलटफेर करने में माहिर है. भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक 13 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि एक मैच बांग्लादेश जीता. भारत के खिलाफ बांग्लादेश को इकलौती जीत नवंबर 2019 में मिली थी.
भारत-बांग्लादेश के बीच हेड-टू-हेड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









