
Ind Vs Ban Kanpur Test: पाकिस्तान को रौंदकर सूरमा बन रहा था बांग्लादेश... भारत में गिरा औंधे मुंह, ऐसे हुआ ढेर
AajTak
नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी में बांग्लादेशी टीम ने पाकिस्तान को 2 टेस्ट की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था. इसके बाद यह टीम भारत आई, जहां उसे टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार झेलनी पड़ी. दूसरा टेस्ट कानपुर में हुआ, जिसमें भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 2 दिनों में ही करारी शिकस्त दी.
India Vs Bangladesh Kanpur Test: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने इसी साल अगस्त में पाकिस्तान को उसी के घर में बुरी तरह धूल चटाई थी. नजमुल हुसैन शांतो की कप्तानी में बांग्लादेशी टीम ने पाकिस्तान को 2 टेस्ट की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था. इसके बाद बांग्लादेश टीम पूरे जोश के साथ भारत दौरे पर आई. तब उसे और दिग्गजों को भी पूरा भरोसा था कि टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश टीम कड़ी टक्कर देगी.
सीरीज के पहले टेस्ट के शुरुआत में इसकी हल्की झलक दिखी भी थी, जब बांग्लादेश ने भारतीय टीम के 34 रनों पर ही 3 विकेट झटक लिए थे. मगर इसके बाद से पूरी सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों ने ऐसा खेल दिखाया कि बांग्लादेश टीम औंधे मुंह गिर गई.
सीरीज में पूरी तरह ढेर हुई बांग्लादेश टीम
34 रनों पर 3 विकेट गंवाने के बावजूद चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन ने 113 और रवींद्र जडेजा के 86 रनों की पारी खेलकर भारतीय टीम को संभाला. इसके दम पर भारतीय टीम ने यह मैच 280 रनों से जीत लिया था.
सीरीज का दूसरा टेस्ट कानपुर में 27 सितंबर से खेला गया. मैच के पहले 3 दिन बारिश से धुल गए थे. इस दौरान सिर्फ 35 ओवरों का खेल हुआ था, जिसमें टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश टीम ने 3 विकेट गंवाकर 107 रन बनाए थे. दूसरा दिन तो गीली आउटफील्ड के कारण नहीं हो सका था.
बांग्लादेश को 2-0 से क्लीन स्वीप किया

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









