
IND vs BAN, Kanpur Test: जब जसु पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कानपुर टेस्ट में मचाई थी तबाही, 40 साल तक कायम रहा रिकॉर्ड
AajTak
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच सीरीज का दूसरा और सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 27 सितंबर से खेला जाएगा. पहला मुकाबला 280 रनों से जीतकर भारतीय टीम ने 2 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. जब भी कानपुर स्टेडियम की बात हो और भारतीय ऑफ स्पिनर जसु पटेल का जिक्र ना हो, ऐसा नहीं हो सकता.
India vs Bangladesh, Kanpur Test: भारतीय टीम इस समय अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है, जिसके पहले मैच में 280 रनों से जीत दर्ज की. अब भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरा और सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा.
इस स्टेडियम का इतिहास काफी धांसू रहा है. यहां हमेशा से ही स्पिनर्स का बोलबाला रहा है. जब भी कानपुर स्टेडियम की बात हो और भारतीय ऑफ स्पिनर जसु पटेल का जिक्र ना हो, ऐसा नहीं हो सकता. जसु पटेल ही वो गेंदबाज हैं, जिन्होंने अपने दम पर ऑस्ट्रेलिया को पहली टेस्ट जीत दिलाई थी.
जसु पटेल ने दिलाई थी भारत को ऐतिहासिक जीत
इतिहास पलटकर देखें तो भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली टेस्ट जीत हासिल करने में 12 साल (1947-1959) लग गए थे. इस दौरान भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती 9 टेस्ट मैचों में से 7 मुकाबले गंवाए थे, लेकिन 10वें टेस्ट में जाकर भारत ने जीत का स्वाद चख ही लिया.
भारतीय टीम को वह ऐतिहासिक जीत जीएस रामचंद्र की कप्तानी में कानपुर टेस्ट मैच (19-24 दिसंबर 1959) में मिली थी. उस मुकाबले में जसु पटेल ने अपना जलवा दिखाया था. मुकाबले के पहले दिन (20 दिसंबर) जसु ने ग्रीन पार्क की टर्निंग पिच पक एक-एक कर 9 शिकार किए थे.
इसके चलते रिची बेनो की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम 219 रनों पर सिमट गई. जसु ने जिन 9 बल्लेबाजों को आउट किया था उसमें 5 तो बोल्ड आउट हुए थे. वहीं 2 खिलाड़ी LBW आउट हुए थे. जबकि एक का तो कैच खुद जसु पटेल ने ही लिया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








