
IND vs BAN 3rd T20I Playing 11: हैदराबाद टी20 में बदल गई टीम इंडिया की प्लेइंग 11, अर्शदीप सिंह बाहर, रवि बिश्नोई को मौका... देखें बांग्लादेश की टीम
AajTak
India vs Bangladesh 3rd T20I Playing 11: भारत और बांग्लादेश के बीच आज (12 अक्टूबर) हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में तीसरा टी20 मैच में दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव किए. इस मैच में भारतीय टीम ने 1 तो बांग्लादेशी टीम ने 2 बदलाव किए.
India vs Bangladesh 3rd T20I Playing 11 : भारत और बांग्लादेश के बीच आज (12 अक्टूबर) हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में तीसरा टी20 मैच है. इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव किए. मैच में भारतीय टीम ने 1 तो बांग्लादेशी टीम ने 2 बदलाव किए. कप्तान सूर्यकुमार यादव बेंच पर बैठे रवि बिश्नोई को मैच में मौका दिया, वहीं अर्शदीप सिंंह को आराम दिया गया.
वही मैच के प्रसारण के दौरान यह बताया गया कि हर्षित राणा की तबीयत खराब है. अन्यथा उन्हें अर्शदीप सिंह की जगह टीम में शामिल किया जाता. बाद में बीसीसीआई की ओर से अपडेट आया कि हर्षित राणा वायरल संक्रमण के कारण तीसरे टी20 मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे और टीम के साथ स्टेडियम भी नहीं गए. लेकिन हर्षित राणा के इस टी 20 सीरीज में डेब्यू ना करने से कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL 2025 में फायदा होगा. वह आईपीएल में अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर ही शामिल होंगे. वहीं इस मैच में बेंच पर बैठे तिलक वर्मा और जितेश शर्मा को भी मौका नहीं मिला.
Have a look at #TeamIndia's Playing XI for the 3rd and Final #INDvBAN T20I 🙌 Live - https://t.co/ldfcwtHGSC@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/kQlLjRgpnt
बांग्लादेशी टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतने के बाद कहा कि टीम में दो बदलाव किए गए हैं. टीम में मेहदी हसन और बल्लेबाज तंजीद हसन की वापसी हुई. वहीं जाकिर अली और मेहदी हसन मिराज को बाहर किया गया है.
भारत की हैदराबाद टी20 में प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नीतीश रेड्डी, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मयंक यादव बांग्लादेश की हैदराबाद में प्लेइंग इलेवन: परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब
Bangladesh Tour of India 2024 India 🆚Bangladesh | Hyderabad Bangladesh Playing XI | 3rd T20i PC: BCCI#BCB #Cricket #INDvBAN #T20 pic.twitter.com/veKXgGgV7k

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









