
IND Vs BAN, 2nd Test Day 5 Score LIVE: कानपुर टेस्ट का 'फाइनल डे' शुरू, बांग्लादेश को समेटकर जीतने का है टीम इंडिया का प्लान
AajTak
India Vs Bangladesh 2nd Test Day 5 Live Updates: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे कानपुर टेस्ट मैच का आज पांचवां और अंतिम दिन है. इस मैच में बांग्लादेश को 233 रनों पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने धुआंधार तरीके से 285/9 रन पर पारी घोषित की. अब बांग्लादेशी टीम बल्लेबाजी कर रही है.
India Vs Bangladesh, 2nd Test Day 5 Live Scores: भारत और बांग्लादेश टीम के बीच कानपुर टेस्ट मैच का आज (1 अक्टूबर) पांचवा और अंतिम दिन है. अभी बांग्लादेशी टीम बल्लेबाजी कर रही है. बांग्लादेशी बल्लेबाज शादमान हुसैन और मोमिनुल हक बल्लेबाजी कर रहे हैं. बांग्लादेशी टीम का स्कोर इस समय 30 रन के करीब है. उसके दो विकेट गिर चुके हैं.
इस मैच की लाइव कवरेज, स्कोरकार्ड को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं, ऐसे में आप इस पेज को रिफ्रेश करते रहे हैं, ताकि आपको आज के इस मैच से जुड़ी हर जानकारी मिलती रहे.
चौथे दिन स्टम्प के समय तक बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 26 रन बना लिए थे. खेल के चौथे दिन बांग्लादेश की पहली पारी 233 रनों पर सिमट गई. जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 285 रनों के स्कोर पर घोषित कर दी. भारत ने महज 34.4 ओवरों में ये रन बनाए. भारत को पहली पारी के आधार पर 52 रनों की लीड मिली.
इस मुकाबले में बारिश का कहर देखने को मिला था. तीसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी गई थी क्योंकि भारी बारिश के चलते मैदान काफी गीला था. वहीं दूसरे दिन भी बारिश के चलते एक भी गेंद का खेल नहीं हुआ था. जबकि खराब रोशनी और बारिश के कारण पहले दिन सिर्फ 35 ओवर का खेल हो सका था. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने चेन्नई टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 280 रनों से जीत हासिल की थी. रविचंद्रन अश्विन ने कमाल का ऑलराउंड प्रदर्शन किया था.
India strike twice with the ball after taking the lead with an aggressive batting approach 👊#WTC25 | #INDvBAN 📝: https://t.co/44bExX04Za pic.twitter.com/FHpLNQ8wPm

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









