
IND Vs BAN, 2nd Test Day 3 Live Updates: कानपुर टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश का खलल, देरी से शुरू होगा मुकाबला
AajTak
India Vs Bangladesh 2nd Test Day 3: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे कानपुर टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. इस टेस्ट मैच का दूसरा दिन बारिश के चलते धुल गया था. जबकि पहले दिन सिर्फ 35 ओवर्स का खेल हुआ था.
India Vs Bangladesh, 2nd Test Day 3 LIVE Scores: भारत और बांग्लादेश टीम के बीच कानपुर टेस्ट मैच का आज (29 सितंबर) तीसरा दिन है. तीसरे दिन भी बारिश एवं गीली आउटफील्ड के चलते मुकाबला शुरू नहीं हो पाया है. दूसरे दिन स्टम्प तक बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 107 रन बनाए थे. मोमिनुल हक 40 और मुश्फिकुर रहीम 6 रन पर नाबाद हैं. तीसरे दिन के खेल से जुड़ी हर अपडेट के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें...
मुकाबले के दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी गई. वहीं खराब रोशनी और बारिश के कारण पहले दिन सिर्फ 35 ओवर का खेल हो सका था. मैच में टॉस भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने चेन्नई टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 280 रनों से जीत हासिल की थी. रविचंद्रन अश्विन ने कमाल का ऑलराउंड प्रदर्शन किया था.
बांग्लादेश की पहली पारी की हाइलाइट्स
बांग्लादेश ने इस मुकाबले में सधी शुरुआत की. लेकिन मैच में अपना ओवर ही करने आए आकाश दीप ने जाकिर हसन को स्लिप में यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट करवाया. उस समय बांग्लादेश टीम का स्कोर 26 रन हुआ था. वहीं स्कोरबोर्ड पर 29 रन ही टंगे थे, तो आकाश दीप ने शादमान इस्लाम (24) को LBW किया. लंच तक बांग्लादेश का स्कोर 74/2 हुआ. लेकिन लंच के तुरंत बाद अश्विन की गेंद पर कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (31) रन पर LBW हो गए.
कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम के आंकड़े देखे जाएं तो एक बेहद दिलचस्प चीज निकलकर सामने आती है. कानपुर में 24 टेस्ट मैचों में केवल एक बार ऐसा हुआ था, किसी टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी. तब यह टेस्ट मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था. यह मैच 1964 में खेला गया था. उस मुकाबले में तब भारतीय टीम ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, यह मुकाबला ड्रॉ रहा था. यानी एक बात तो साफ है कि अमूमन स्पिनर्स के लिए स्वर्ग कही जाने वाली इस पिच पर पहले गेंदबाजी करना किसी भी टीम को रास नहीं आता है. रोहित शर्मा ऐसे में दूसरे ऐसे भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने 60 साल बाद कानपुर में टॉस जीतने के बाद पहले फील्डिंंग करने का फैसला किया है.
2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेले गए आखिरी टेस्ट में भारत ने अश्विन, जडेजा और अक्षर के रूप में तीन स्पिनरों को उतारा था. जो 2016 के बाद से इस मैदान पर खेला गया पहला टेस्ट था, तब भी यह टेस्ट मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ ही खेला गया था. उन दोनों टेस्ट में एक बात समान थी कि दोनों ही पांच दिन तक चले थे. 2016 में भारत ने आराम से जीत दर्ज की थी, जबकि 2021 में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने खेल को ड्रॉ कराने के लिए गजब की जीवटता दिखाई थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








