
IND vs BAN 1st Test: विराट कोहली की 259 दिनों बाद वापसी रही फीकी, रोहित-शुभमन भी फेल, हसन महमूद की तूफानी गेंदबाजी
AajTak
विराट कोहली 259 दिन बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने उतरे थे. कोहली का इससे पिछला टेस्ट मैच जनवरी 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में था. कोहली पारिवारिक कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर रहे थे.
भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बांग्लादेश का यह फैसला शुरुआती तौर पर सही साबित हुआ. भारतीय टीम ने पहले दिन (19 सितंबर) के खेल के दौरान शुरुआती घंटे में ही तीन विकेट खो दिए. ये तीनों विकेट दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने लिए.
हिटमैन ने किया निराश, शुभमन डक पर आउट
पहला झटका भारतीय टीम को पारी के छठे ओवर में लगा. उस ओवर की पहली ही गेंद पर महमूद ने रोहित शर्मा को कप्तान नजमुल हुसैन शांतो के हाथों कैच आउट करा दिया. ऑफ स्टंप के करीब फेंकी गई उस गेंद पर रोहित ने डिफेंसिव शॉट लगाया, लेकिन गेंद बल्ले के किनारे से लगकर दूसरी स्लिप में खड़े शांतो के पास चली गई. हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने 19 गेंदों का सामना करते हुए 6 रन बनाए, जिसमें एक चौका शामिल था.
भारत-बांग्लादेश के बीच चेन्नई टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल से जुड़ी अपडेट के लिए यहां क्लिक करें
इसके बाद हसन महमूद ने आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर शुभमन गिल को आउट कर दिया. गिल लेग-स्टम्प पर फेंकी गई गेंद को फ्लिक करना चाहते थे. हालांकि शॉट की टाइमिंग बिल्कुल सही नहीं रही और लिटन दास ने विकेट के पीछे कैच लेकर गिल को पवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया. गिल ने आठ गेंदों का सामना किया और वह अपना खाता भी नहीं खोल सके.
कोहली का बल्ला भी दगा दे गया!

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









