
IND vs BAN 1st ODI: विराट कोहली भी हो गए हैरान... बांग्लादेशी कप्तान लिटन दास ने बाज की तरह हवा में झपटा कैच, देखें VIDEO
AajTak
बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे मैच में भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए. विराट कोहली भी अपने रंग में नजर नहीं आए और कैच आउट हुए. मगर कोहली का शानदार कैच बांग्लादेशी कप्तान लिटन दास ने लपका. इसका वीडियो देख फैन्स भी उनकी तारीफ कर रहे है....
IND vs BAN 1st ODI: टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को ढाका में खेला गया. मैच में भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए. सिर्फ केएल राहुल ने फिफ्टी लगाते हुए टीम को 186 रनों के स्कोर तक पहुंचाया.
इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली भी अपना जलवा नहीं दिखा सके. कोहली जब क्रीज पर थे, तो लग रहा था कि वह आज भी शानदार रन बनाएंगे. मगर बांग्लादेशी कप्तान लिटन दास ने बाज की तरह झपटा मारकर उनका हवा में शानदार कैच लपक लिया.
लिटन ने हवा में डाइव लगाकर कैच पकड़ा
इस कैच को देखकर विराट कोहली भी हैरान रह गए. कोहली 14 बॉल पर 9 रन बनाकर खेल रहे थे. एक चौका भी लगा चुके थे. मगर अपनी 15वीं बॉल पर कोहली ने ऑफ साइड में एक्स्ट्रा कवर की ओर ड्राइव शॉट लगाया था. इस दौरान उनका एक हाथ बल्ले से छूट गया था. एक्स्ट्रा कवर पर खड़े लिटन दास ने हवा में डाइव लगाते हुए यह कैच पकड़ लिया. यह वाकया भारतीय पारी के 11वें ओवर की चौथी बॉल पर हुआ.
कोहली और फैन्स भी हो गए हैरान
यह ओवर बांग्लादेशी स्पिनर शाकिब अल हसन ने किया था. यह कैच देखकर खुद विराट कोहली भी हैरान रह गए और कुछ देर तक क्रीज पर खड़े होकर ही माजरा देखते रहे. कमेंटेटर और फील्ड पर मौजूद खिलाड़ियों के साथ स्टैंड में बैठे फैन्स भी यह कैच देखकर हैरान रह गए. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. कैच को लेकर फैन्स भी लिटन दास की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









