
IND vs BAN: 'भारत क्रिकेट नहीं खेलता तो...', आर. अश्विन ने श्रीलंकाई फैन की बोलती बंद की
AajTak
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए आर. अश्विन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. अश्विन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की. हालांकि अश्विन की पोस्ट एक श्रीलंकाई फैन को रास नहीं आई और उसने स्टार क्रिकेटर को ट्रोल करने का प्रयास किया.
टीम इंडिया ने बांग्लादेश को मीरपुर टेस्ट मैच में तीन विकेट से हरा दिया. भारतीय टीम एक समय इस मुकाबले में हार की कगार पर खड़ी थी क्योंकि उसने लक्ष्य का पीछा करते हुए 74 रनों पर सात विकेट खो दिए थे. ऐसे में रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 71 रनों की पार्टनरशिप करके टीम इंडिया को जीत दिला दी. दूसरे मुकाबले में जीत के साथ ही भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया.
अश्विन रहे प्लेयर ऑफ द मैच
भारत के लिए अश्विन ने दूसरी पारी में 66 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था. वहीं श्रेयस अय्यर 46 गेंदों का सामना करने हुए 29 रन बनाए. श्रेयस अय्यर की पारी में चार चौके शामिल थे. अश्विन ने मुकाबले में कुल छह विकेट चटकाए थे जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का भी अवॉर्ड मिला. अश्विन ने ट्विटर अकाउंट पर प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की.
Great game and a memorable win. #blessed #INDvsBAN pic.twitter.com/hhhW0PBRue
हालांकि आर. अश्विन की ये पोस्ट एक श्रीलंकाई फैन को रास नहीं आई और उसने अश्विन को ट्रोल करने का प्रयास किया. निबराज रमजान नाम के उस फैन ने लिखा, 'आपको प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मोमिनुल हक को दे देना चाहिए था, जिन्होंने उस कैच को को गिरा दिया था. अगर उन्होंने कैच ले लिया होता तो भारत 89 रन पर ऑल आउट हो जाता.'
You should have handed this 🏆 to Mominul Haque, Who dropped that dolly.. had he bagged it, India all out for 89 for sure.. 😃 @ashwinravi99 https://t.co/Wmq87XiLm2

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









