
Ind vs Aus, World Cup 2023: 'ये पिच भारत पर ही उलटी पड़ गई', फाइनल हार के बाद क्या कह रहे पूर्व वर्ल्ड कप चैम्पियन
AajTak
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हराकर छठी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया. इस हार के चलते भारत का तीसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया. फाइनल मैच को लेकर सोशल मीडिया रिएक्शन भी आ रहे हैं. पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन कप्तानों ने भी रिएक्शन दिया है.
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया. ऑस्ट्रेलियाई टीम छठी बार चैम्पियन बनी है, वहीं भारत का तीसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस फाइनल में भारतीय बल्लेबाज उम्मीदों पर पूरी तरह खरे नहीं उतरे और पूरी टीम मिलकर 240 रन ही बना पाई. फिर ऑस्ट्रेलिया ने 241 रनों के टारगेट को 42 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया.
फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत के हीरो ट्रेविस हेड रहे, जिन्होंने 137 रनों की धमाकेदार पारी खेली. हेड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. ऑस्ट्रेलियाई टीम की जीत और भारतीय टीम की हार को लेकर सोशल मीडिया रिएक्शन भी आ रहे हैं. पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन कप्तानों ने भी रिएक्शन दिया है. ऑस्ट्रेलिया को 2 बार चैम्पियन बना चुके रिकी पोंटिंग ने कहा कि ये पिच भारत पर ही उलटी पड़ गई.
1983 में भारत को पहली बार वर्ल्ड चैम्पियन बनाने वाले कपिल देव ने रोहित ब्रिगेड का हौसला बढ़ाया है. कपिल ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'आप चैम्पियन की तरह खेले हैं. अपना हौसला बनाए रखें. ट्रॉफी आपके दिमाग में सबसे ऊपर थी, लेकिन फिर भी आप विजेता बनकर उभरे. भारत को आप पर गर्व है.'
पोंटिंग ने पिच को लेकर कही ये बात
2003 और 2007 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम को चैम्पियन बना चुके रिकी पोंटिंग ने कमेंट्री के दौरान कहा कि अहमदाबाद की पिच भारतीय टीम पर बैकफायर कर गई. पोंटिंग ने कहा, 'आज की पिच बिल्कुल वैसी ही थी जैसे एशियाई कंडीशन्स में उम्मीद की जाती है. एक ऐसा विकेट तैयार किया गया जिसका संभवतः भारत पर उल्टा असर पड़ा.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









