
IND vs AUS T20: मैथ्यू वेड अब इतने कॉन्फिडेंट... बोले- भारत में आप यॉर्कर पर भी रन बना सकते हो
AajTak
टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गंवाना पड़ा है. ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने कमाल की पारी खेली ओर बड़े लक्ष्य को पीछा करते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया. इस नाबाद पारी की बदौलत उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है.
विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज के पहले टी20 इंटरनेशनल में 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई. 34 साल के मैथ्यू वेड का मानना है कि भारतीय परिस्थितियों में बल्लेबाज अच्छी गेंदों पर भी बाउंड्री लगा सकते हैं.
सलामी बल्लेबाज कैमरन ग्रीन की 30 गेंदों में 61 रनों की पारी के बाद अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज वेड ने 21 गेंदों में नाबाद 45 रनों की पारी खेली. जिससे ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार रात आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया.
अनुभव ने उन्हें काफी समझदार बना दिया है ...
अंतिम चार ओवरों में ऑस्ट्रेलिया को 55 रनों की जरूरत थी, लेकिन वेड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम की जीत सुनिश्चित की.फिनिशर के रूप में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए वेड ने कहा कि अनुभव ने उन्हें काफी समझदार बना दिया है और वह अब आक्रामक शॉट खेलने में जल्दबाजी नहीं करते.
वेड ने कहा कि विकेट को देखते हुए उन्हें जीत का भरोसा था. उन्होंने कहा, ‘जिस तरह से हमने खेल दिखाया और शुरुआत में तेजी से रन बनाए उसने अंत में हमें मैच जीतने के लिए हर मौका दिया. सभी खिलाड़ी जो क्रीज पर उतरे उनका इरादा वास्तव में अच्छा था, यहां तक कि (जोश) इंग्लिस की पारी छोटी थी, लेकिन उसने पारी की लय बनाए रखी.’
यॉर्कर पर बाउंड्री लगाने में सफल रहे मैथ्यू वेड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








