
IND vs AUS Super 8, T20 World Cup 2024: टीम इंडिया आज लेगी वर्ल्ड कप फाइनल की हार का बदला... कंगारुओं का टूटेगा घमंड!
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा. भारतीय टीम इस मैच को जीतकर क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहेगी. पिछले साल 19 नवंबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 के मुकाबले जारी हैं. इसी कड़ी में आज (24 जून) भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ग्रॉस आइलेट के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है. भारतीय टीम यदि इस मैच को जीतती है तो वह आधिकारिक तौर पर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता काफी कठिन हो जाएगा.
वर्ल्ड कप फाइनल की हार का बदला होगा पूरा!
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम शानदार फॉर्म है और वह इस मैच को जीतकर क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहेगी. पिछले साल 19 नवंबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया था, जहां भारतीय टीम को छह विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. उस हार के चलते टीम इंडिया का तीसरी बार वनडे विश्व कप जीतने का सपना चकनाचूर हो गया था. हार के बाद भारतीय खिलाड़ी और फैन्स की आंखें नम हो गई थीं. अब रोहित ब्रिगेड के पास उस हार का बदला लेने का मौका है.
Where does your side stand in the race for the Men's #T20WorldCup 2024 semi-finals? Check here ⬇https://t.co/7IV4rx316T
इस मुकाबले में सबकी निगाहें भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर रहेंगी. कोहली बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में लय में दिखे थे और अब वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. कप्तान रोहित शर्मा भी ताबड़तोड़ शुरुआत देने का प्रयास करेंगे. पिछले मैच में शिवम दुबे ने तूफानी बैटिंग की थी, जो भारत के लिए अच्छा संकेत था.
बुमराह-कुलदीप फिर मचाएंगे धमाल!

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









