
IND Vs AUS, Rohit Sharma: रोहित शर्मा के लिए कौन देगा कुर्बानी? ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बीच इस मैच से होगा खुलासा
AajTak
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 295 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब दूसरे टेस्ट से कप्तान रोहित शर्मा वापसी कर रहे हैं. ऐसे में बड़ा सवाल यही होगा कि रोहित की वापसी के बाद कौन कुर्बानी देगा, यानी प्लेइंग-11 से किसे बाहर किया जाएगा?
India Vs Australia Test, Rohit Sharma: भारतीय टेस्ट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पहले मुकाबले में जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारतीय टीम ने 295 रनों से जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
मगर अब कप्तान रोहित शर्मा ने वापसी कर ली और कमान भी संभाल ली है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा. यह डे-नाइट टेस्ट होगा. ऐसे में बड़ा सवाल यही होगा कि रोहित की वापसी के बाद कौन कुर्बानी देगा, यानी प्लेइंग-11 से किसे बाहर किया जाएगा?
डे-नाइट टेस्ट से पहले होगा प्रैक्टिस मैच
बता दें कि एडिलेड टेस्ट से पहले भारतीय टीम को प्राइम मिनिस्टर इलेवन के साथ प्रैक्टिस मैच भी खेलना है. यह मुकाबला केनबरा में 30 नवंबर से होगा. इसमें यह देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान रोहित खुद पारी का आगाज करते हैं या केएल राहुल से कराते हैं.
इसी प्रैक्टिस मैच के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग-11 भी साफ हो जाएगी. रोहित या राहुल में किसी का तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करना इस पर भी निर्भर करेगा कि शुभमन गिल फिट होते हैं या नहीं. यदि गिल फिट नहीं हुए तो राहुल या रोहित में कोई इस मैच में तीसरे क्रम पर खेलेगा.
कुछ दिग्गजों का मानना है कि यदि इस दौरे पर रोहित मिडिल ऑर्डर (5वें या छठे नंबर पर) में बल्लेबाजी करें तो यह भारतीय टीम के लिए ज्यादा कारगर होगा. पर्थ में पहले टेस्ट में रोहित की गैरमौजूदगी में राहुल को ओपनिंग में भेजा था. उन्होंने दोनों पारियों में 26 और 77 रन बनाकर खुद को साबित भी किया.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









