
IND vs AUS Perth Test Day 2 Records: पर्थ में यशस्वी जायसवाल-केएल राहुल के काउंटर अटैक से घुटनों पर ऑस्ट्रेलिया, तड़ातड़ बने रिकॉर्ड्स, देखें Full List
AajTak
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) का ओपिनंग मैच पर्थ में जारी है. भारत ने पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में दूसरी पारी में धमाकेदार प्रदर्शन किया. दूसरे दिन (23 नवंबर) यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ड भारत ने अपने झोली में डाले.
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के ओपनिंंग टेस्ट यानी पर्थ टेस्ट के ताजा हालात के बारे में कहा जाए कि यह भारत की झोली में है... और बुमराह एंड कंपनी इस मुकाबले में बंपर बढ़त बना चुकी है तो बात बिल्कुल भी अतिशयोक्ति नहीं होगी. कुल मिलाकर पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन (23 नवंबर) भारतीय टीम कमांडिंग पोजीशन में है.
मैच के दूसरे दिन स्टम्प के समय भारतीय टीम का स्कोर 172/0 है. टीम इंडिया की कुल बढ़त 218 रनों की हो चुकी है. इस मैच में दूसरे दिन भी भारत के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. बुमराह की गेंदबाजी, यशस्वी जायसवाल और केएल की बल्लेबाजी से कई कीर्तिमान बने.
That's Stumps on Day 2 of the first #AUSvIND Test! A mighty batting performance from #TeamIndia! 💪 💪 9⃣0⃣* for Yashasvi Jaiswal 6⃣2⃣* for KL Rahul We will be back tomorrow for Day 3 action! ⌛️ Scorecard ▶️ https://t.co/gTqS3UPruo pic.twitter.com/JA2APCmCjx
यशस्वी जायसवाल (90 नाबाद) शतक के करीब हैं, वहीं केएल राहुल (62 नाबाद) भी जमे हुए हैं. इस मुकाबले में भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी.
भारतीय टीम पहली पारी में 150 रनों पर आउट हुई. नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने सबसे 4 विकेट झटके. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम भी अपनी पहली पारी में 104 रनों पर सिमट गई. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 5, हर्षित राणा ने 3 और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की BGT टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हुआ था.
क्लिक करें: पर्थ टेस्ट मैच के दूसरे दिन की हाइलाइट्स पढ़ें और VIDEO नीचे देखें...

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









