
IND Vs AUS, ODI World Cup: 36 साल बाद बन रहा अनोखा संयोग, क्या टीम इंडिया इस बार भेद पाएगी चेन्नई का किला?
AajTak
भारतीय टीम क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से करने जा रही है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले के जरिए एक खास संयोग भी बनने जा रहा है.
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर (गुरुवार) से हो चुकी है. वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से हुआ. वहीं दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान टीम ने नीदरलैंड से मुकाबला किया. अब वर्ल्ड कप में सबकी निगाहें भारतीय टीम के मुकाबले पर टिक गई है. टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले से करने जा रही है.
36 साल बाद बन रहा ये संयोग
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम में होना है. 36 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में आमने-सामने हो रही है. इससे पहले आखिरी बार ऐसा संयोग साल 1987 में हुए वर्ल्ड कप में बना था. खास बात यह है कि उस समय भी मुकाबला चेन्नई के ही मैदान पर हुआ था.
हालांकि भारत के लिए वह मैच यादगार नहीं रहा था और उसे 1 रन से हार झेलनी पड़ी थी. उस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 270 रन बनाए थे. ज्योफ मार्श ने 141 गेंदों पर 110 रन बनाए थे, जिसमें सात चौके और एक सिक्स शामिल रहा. वहीं डेविड बून ने 49 और डीन जोन्स ने 39 रनों की पारी खेली थी.
आखिरी ओवर में स्टीव वॉ ने किया था कमाल
टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 49.5 ओवरों में 269 रनों पर सिमट गई थी. नवजोत सिद्धू ने सबसे ज्यादा 73 और कृष्णमाचारी श्रीकांत ने 70 रनों की पारी खेली थी. क्रेग मैक्डरमॉट ने सबसे ज्यादा चार विकेट हासिल किए थे. मुकाबले का आखिरी ओवर स्टीव वॉ ने फेंका था, जिसमें उन्होंने मनिंदर सिंह को बोल्ड करके कंगारू टीम को जीत दिला दी थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









