
Ind vs Aus Matthew Hayden: 'इसके लिए कुछ नहीं लूंगा...', जडेजा-अश्विन से कैसे निपटेगा ऑस्ट्रेलिया? इस दिग्गज ने बढ़ाया हाथ!
AajTak
ऑस्ट्रेलिया को भारत में शर्मनाक हार मिली है. ऐसे में पूर्व दिग्गज मैथ्यू हेडन भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की समस्या दूर करने के लिए तैयार हैं. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को पहले दो टेस्ट में भारतीय स्पिनरों ने काफी परेशान किया.
Ind vs Aus Tests: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को पहले दो टेस्ट मैचों में भारतीय स्पिनरों ने काफी परेशान किया. मेहमान टीम ने नागपुर और दिल्ली में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के नेतृत्व में भारतीय स्पिनरों के खिलाफ 40 में से 32 विकेट गंवाए. अब दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की समस्या दूर करने के लिए तैयार हैं... अगर उन्हें ऐसा करने के लिए कहा जाता है तो.
दिन या रात, किसी भी समय... हेडन तैयार
हेडन ने स्टार स्पोर्ट्स के लिए सीरीज पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह भारतीय स्पिनरों के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की मदद करने के लिए खुशी-खुशी अपना हाथ आगे बढ़ाएंगे और वह इसके लिए कुछ नहीं लेंगे. ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ ने हेडन के हवाले से कहा, ‘शत प्रतिशत, दिन या रात, किसी भी समय.’ बाएं हाथ के इस 51 साल के पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ‘मुझे जब भी कुछ भी करने के लिए कहा जाता है तो मैं हमेशा किसी भी समय उसके लिए हां कहता हूं.’
माइकल क्लार्क ने भी लिया है हेडन का नाम
पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने मेहमान टीम प्रबंधन से हेडन की विशेषज्ञता का उपयोग करने के लिए कहा है, जिन्होंने स्टीव वॉ के नेतृत्व में 2001 के एतिहासिक दौरे पर 110 की औसत से रन बनाए थे और 2004 में सीरीज जीतने वाली एडम गिलक्रिस्ट के नेतृत्व वाली टीम का भी हिस्सा थे. गिलक्रिस्ट की कप्तानी वाली टीम 1969 के बाद भारत में सीरीज जीतने वाली एकमात्र ऑस्ट्रेलियाई टीम थी.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से कोई पैसा नहीं लेंगे

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








