
IND vs AUS LIVE Update, T20 World Cup: भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में बारिश की लुका-छिपी... मैच रद्द हुआ तो किसे होगा फायदा?
AajTak
IND vs AUS LIVE Update, T20 World Cup 2024: अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में आज भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा. सेमीफाइनल के लिहाज से यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद खास है. भारत यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री कर लेगा.
IND vs AUS LIVE Update, T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड में भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहम मुकाबला थोड़ी देर में होना है. यह मुकाबला ग्रॉस आइलेट के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा.
मगर इस शहर में सुबह से ही बारिश लुका-छिपी खेल रही है. यहां थोड़ी देर में तेज बारिश होती है, तो कुछ देर बाद ही सूरज निकल आता है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यहां 51 प्रतिशत तक बारिश की आशंका है. ऐसे में यह मुकाबला धुलने की भी आशंका है. हालांकि इस समय बारिश नहीं हो रही है, यानी तय समय पर टॉस होने की उम्मीद है.
भारतीय टीम अपने ग्रुप में टॉप पर काबिज
बता दें कि सुपर-8 के ग्रुप-2 से इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है. जबकि ग्रुप-1 अब भी पूरी तरह खुला हुआ है. हालांकि ग्रुप-1 में भारतीय टीम 4 पॉइंट्स और बेहतरीन नेट रनरेट +2.425 के साथ टॉप पर काबिज है. उसने सेमीफाइनल अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है.
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया है, जो अफगानिस्तान के खिलाफ हार झेलकर आ रही है. ऐसे में कंगारू टीम को सेमीफाइनल की रेस में बरकरार रहना है, तो यह मैच हर हाल में जीतना होगा. यदि यह मुकाबला बारिश से धुलता है, तो इसे सीधे रद्द ही करना होगा, क्योंकि सुपर-8 मुकाबलों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है.
बारिश से मैच धुलता है, तो किसे होगा नुकसान?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








