
IND Vs AUS in Perth Stadium: विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह का पर्थ स्टेडियम में धांसू रिकॉर्ड, 7 खिलाड़ी पहली बार उतरेंगे, गौतम गंभीर का बढ़ेगा सिरदर्द
AajTak
भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. यहां दोनों टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ स्टेडियम में होगा. यह स्टेडियम भारतीय टीम के लिए अनलकी रहा है. यहां भारतीय टीम ने एक ही टेस्ट मैच खेला है, जिसमें उसे हार मिली है. इस मैदान पर विराट कोहली का बल्ला जमकर चला है.
India Vs Australia in Perth Stadium: न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में क्लीन स्वीप (0-3) से टेस्ट सीरीज हारने के बाद अब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ स्टेडियम में होगा.
यह स्टेडियम भारतीय टीम के लिए अनलकी रहा है. यहां भारतीय टीम ने एक ही टेस्ट मैच खेला है, जिसमें उसे हार मिली है. यह मुकाबला दिसंबर 2018 को खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 146 रनों से जीत दर्ज की थी.
जमकर चला था कोहली का बल्ला
इस मैच में अच्छी बात यह रही थी कि बतौर कप्तान विराट कोहली ने 123 रनों की शतकीय पारी खेली थी. इसके बावजूद टीम को हार मिली थी. जबकि गेंदबाजी में पेसर जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 3 विकेट लिए थे.
पिछली बार हुए उस मैच के 4 प्लेयर इस बार फिर मैदान में उतर सकते हैं. यह कोहली और बुमराह के अलावा केएल राहुल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं. मगर इस बार भारतीय टीम कोहली और बुमराह के भरोसे ज्यादा रहेंगे, क्योंकि पिछले मुकाबले में दोनों ने धांसू प्रदर्शन किया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









