
IND vs AUS Gabba Test: झुकेगा नहीं ऋषभ पंत... फायर है मोहम्मद सिराज, ऑस्ट्रेलिया को 'रप्पा-रप्पा' तोड़ेंगे शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर
AajTak
कहानी कुछ यूं है कि भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में लगातार पिछली 2 टेस्ट सीरीज में शिकस्त दी है. पिछला दौरा 2020 के आखिर में किया था, तब 4 टेस्ट की सीरीज में 2-1 से हराया था. उस दौरान गाबा टेस्ट में भारतीय टीम ने 3 विकेट से कंगारू टीम को शिकस्त दी थी. उस जीत के हीरो पंत, गिल, सिराज और सुंदर रहे थे. ऐसे में यह चारों एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया को गाबा में ढेर करने के लिए तैयार दिख रहे हैं...
India Vs Australia Gabba Test: पुष्पा झुकेगा नहीं... पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या, फायर है मैं.. यह डायलॉग अब तक आपने सिर्फ सिनेमा के बड़े पर्दे पर साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन से ही सुने होंगे. मगर अब कुछ इसी पुष्पा स्टाइल में आप भारतीय क्रिकेटर्स को भी अगले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंगार बरसाते हुए देख सकेंगे.
भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा में 14 दिसंबर से खेलना है. लगातार दूसरी बार गाबा को जीतने के लिए ऋषभ पंत को पुष्पा बनते देख सकेंगे. वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में उतरने के साथ अपने बल्ले से यह समझा देंगे कि वो इस बार भी 'झुकेंगे नहीं'
सिराज को फ्लावर समझे क्या... इस बार वो पुष्पा की तरह 'वाइल्ड फायर' बनकर बरसने वाले हैं. उन्होंने एडिलेड टेस्ट में अपने एग्रेशन से ट्रेविस हेड और बाकी कंगारू खिलाड़ियों को जमकर परेशान किया था. अब वो गाबा में फायर बनने वाले हैं.
पुष्पा-2 फिल्म के आखिर में हीरो अपनी भतीजी को बचाने के लिए गुंडों को 'रप्पा-रप्पा' डायलॉग बोलकर बदला लेने की बात कहता है. आखिर में वो ऐसा करके भी दिखाता है. कुछ इसी तरह गाबा टेस्ट में शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर को भी देख सकते हैं. उन्होंने पिछली बार गाबा टेस्ट में धूम मचा दी थी. अब वो दूसरे पार्ट में यानी लगातार दूसरे गाबा टेस्ट में तहलका मचाने को तैयार हैं.
2021 गाबा टेस्ट में बरसे थे पंत-सिराज-गिल-सुंदर
दरअसल, कहानी कुछ यूं है कि भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में लगातार पिछली 2 टेस्ट सीरीज में शिकस्त दी है. पिछला दौरा 2020 के आखिर में किया था, तब 4 टेस्ट की सीरीज में 2-1 से हराया था. उस दौरान गाबा टेस्ट में भारतीय टीम ने 3 विकेट से कंगारू टीम को शिकस्त दी थी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









