
IND vs AUS Final, U19 World Cup 2024: रोहित का, कोहली का, शमी का, सबका बदला लेगा उदय... 84 दिनों बाद भारत ऑस्ट्रेलिया से जीतेगा वर्ल्ड कप!
AajTak
भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने जा रही है. भारत-ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मुकाबला 11 जनवरी को बेनोनी में खेला जाना है. भारत की यूथ टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच को जीतकर वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहेगी.
आईसीसी अंडर-19 पुरुष विश्व कप 2024 के फाइनल में भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा. दोनों टीमों के बीच यह फाइनल मुकाबला रविवार (11 फरवरी) को बेनोनी के विलमूर पार्क में खेला जाएगा. भारत ने पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से हराया था. जबकि दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली थी.
एक साल के अंदर ये तीसरा फाइनल
देखा जाए तो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक साल के अंदर तीसरी बार कोई फाइनल मुकाबला होने जा रहा है. इससे पहले जो दो मुकाबले हुए थे, उनमें भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी थी. 7-11 जून के बीच लंदन के 'द ओवल में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के सामने WTC फाइनल में थी. उस मैच में भारत को 209 रनों से हार झेलनी पड़ी थी.
फिर 19 नवंबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया था. फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट से हार झेलनी पड़ी. इस हार के चलते टीम इंडिया का तीसरी बार वर्ल्ड चैम्पियन बनने का सपना चकनाचूर हो गया. हार के बाद भारतीय खिलाड़ी और फैन्स की आंखें नम हो गई थीं.
सहारन लेंगे WC फाइनल की हार का बदला!

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









