
IND Vs AUS final, U19 World Cup 2024: अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम से आगे कंगारू हर बार होते हैं ढेर, अब तीसरी बार टक्कर
AajTak
इस समय साउथ अफ्रीका की मेजबानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 खेला जा रहा है. इसके फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर होनी है. यह खिताबी मुकाबला रविवार (11 फरवरी) को बेनोनी में ही खेला जाएगा. अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो बार वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले हुए हैं और दोनों ही बार भारतीय टीम को जीत मिली है...
IND Vs AUS final, U19 World Cup 2024: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 सीजन अब फाइनल में एंट्री कर चुका है. यह टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका की मेजबानी में खेला जा रहा है. मगर फाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जगह बनाई है. यह खिताबी मुकाबला रविवार (11 फरवरी) को बेनोनी में ही खेला जाएगा.
भारतीय टीम ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से हराया था. जबकि दूसरा सेमीफाइनल रविवार (11 फरवरी) को बेनोनी में ही खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है.
यह भी पढ़ें: AUS vs PAK Semifinal, U19 World Cup 2024: सांसें रोक देने वाले सेमीफाइनल में पाकिस्तान पस्त... U19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत से भिड़ेगा ऑस्ट्रेलिया
फाइनल में अब तक भारत से नहीं जीता ऑस्ट्रेलिया
मगर यहां बता दें कि अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 2 बार टक्कर हुई है. दोनों ही बार भारतीय टीम ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की है. अब दोनों टीमों के बीच फाइनल में तीसरी बार टक्कर होगी.
यदि भारतीय टीम जीतती है, तो यह उसकी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में जीत की हैट्रिक होगी. इससे पहले भारतीय टीम वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 2012 और 2018 में हरा चुकी है. पिछला वर्ल्ड कप 2022 खिताब भारत ने इंग्लैंड को हराकर जीता था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









