
IND vs AUS, Beau Webster: भारत को हराने ऑस्ट्रेलियाई टीम का नया प्लान... बो वेबस्टर को किया स्क्वॉड में शामिल
AajTak
भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. पहला मुकाबला जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा. इस मुकाबले से ठीक पहले कंगारू टीम में धाकड़ ऑलराउंडर बो वेबस्टर को शामिल किया है. इस प्लेयर को पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह मिली है.
Australia Test Squad for India Series, Beau Webster: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पहला मुकाबला पर्थ में हुआ, जिसे 295 रनों से जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने नया प्लान तैयार किया है.
भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा. इस मुकाबले से ठीक पहले कंगारू टीम में धाकड़ ऑलराउंडर बो वेबस्टर को शामिल किया है. इस प्लेयर को पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह मिली है.
मिचेल मार्श की जगह लेंगे वेबस्टर
एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट होना है, जिसके लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वेबस्टर को शामिल किया है. ये खिलाड़ी मिचेल मार्श की जगह लेगा जो चोटिल हैं. मार्श ने पर्थ टेस्ट में कुल 17 ओवर फेंके थे. कप्तान पैट कमिंस ने 25 नवंबर को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मार्श की चोट को लेकर अपडेट दिया था.
उन्होंने कहा था, 'इंग्लैंड दौरे के बाद ही मार्श ठीक नहीं थे और उन्हें निगल की दिक्कत थी. पर्थ टेस्ट के बाद उन्हें दर्द होने लगा. ऐसे में उनके पास रिकवरी के लिए 10 दिन और हैं और हमें उम्मीद है कि वो पूरी तरह ठीक हो जाएंगे.'
बता दें कि मिचेल मार्श पहली पारी में बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे. वो 6 रन बनाकर बेहद सस्ते में आउट हो गए थे. लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने ध्रुव जुरेल और वॉशिंगटन सुंदर को आउट किया. रन चेज के दौरान मार्श ने 47 गेंदों पर 47 रन बनाए थे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









