
IND vs AUS, 5th T20I Match Live Score: रिंकू-सूर्या आज फिर लगाएंगे कंगारू गेंदबाजों की क्लास... थोड़ी देर में होगा टॉस
AajTak
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पांचवां टी20 मैच है. भारतीय टीम पहले ही सीरीज पर कब्जा कर चुकी है. इस मैच को जीतकर वह साउथ अफ्रीका दौरे से पहले मोमेंटम कायम रखना चाहेगी.
IND vs AUS, 5th T20I Match Live Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का आज पांचवां एवं आखिरी मुकाबला है. दोनों टीमों के बीच यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में है. भारतीय टीम की कोशिश इस मैच को जीतकर सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमाने की होगी. इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
भारत की संभावित प्लेइंग XI: ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर, मुकेश कुमार.
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग XI: जोश फिलिप, ट्रेविस हेड, बेन मैकडरमॉट, एरॉन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), बेन ड्वारशुइस, क्रिस ग्रीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर संघा.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टी20 मुकाबलों में 'मेन इन ब्लू' का पलड़ा काफी भारी रहा है. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 30 टी20 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारतीय टीम को 18 में जीत मिली है. जबकि 11 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते और एक मुकाबला बेनतीजा रहा. कंगारू टीम के खिलाफ भारत का अपने घर में भी रिकॉर्ड दमदार रहा है. दोनों टीमों के बीच भारतीय जमीन पर अब तक 13 टी20 मुकाबले खेले गए, जिसमें से 8 में भारत ने जीत दर्ज की.
टी20 इंटरनेशनल में भारत Vs ऑस्ट्रेलिया कुल मैच: 30 भारत जीता: 18 ऑस्ट्रेलिया जीता: 11 बेनतीजा: 1
भारत में दोनों टीमों के बीच टी20 रिकॉर्ड कुल मैच: 13 भारत जीता: 8 ऑस्ट्रेलिया जीता: 5

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








