
IND vs AUS 4th Test: मेलबर्न टेस्ट के लिए टीम इंडिया ने बनाया खास प्लान... 'हेडेक' होगा दूर, प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकाश दीप का खुलासा
AajTak
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट के लिए प्लान बना रही है, खासकर ट्रेविस हेड के लिए जो इस सीरीज में भी मेहमानों के लिए 'हेडेक' बने हुए हैं. हेड मौजूदा सीरीज में दो शतक और एक अर्धशतकों की मदद से 409 रन बना चुके हैं.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा. यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC( फाइनल में पहुंचने के लिहाज से भी दोनों टीमों के लिए काफी अहम है.
हेड के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों का प्लान तैयार
मेलबर्न टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम तैयारियों में जुटी हुई है. टीम इंडिया मेलबर्न टेस्ट के लिए खास प्लान भी बना रही है, खासकर ट्रेविस हेड के लिए जो इस सीरीज में भी मेहमानों के लिए 'हेडेक' बने हुए हैं. हेड मौजूदा सीरीज में दो शतक और एक अर्धशतकों की मदद से 409 रन बना चुके हैं. भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने 22 दिसंबर को एमसीजी में प्रेस कॉन्फ्रेंस (PC) में भाग लिया, जहां उनसे ट्रेविस हेड को लेकर सवाल पूछा गया.
🗣️ The senior players' feedback & suggestions make it easier for us during matches#TeamIndia pacer Akash Deep highlights the importance of guidance from Jasprit Bumrah, Rohit Sharma, and Virat Kohli 👌👌#AUSvIND pic.twitter.com/kXRgrpumwv
आकाश दीप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'जो प्लान है वो तो पूरा नहीं बता सकते. वो भी तैयार हो जाएंगे. तेज गेंदबाजों के तौर पर हम एक ही तरह की गेंदें फेंकेंगे और अपनी गेंदबाजी में अनुशासन बनाए रखेंगे. हम दोनों तरफ से गेंदबाजी करेंगे, पिच और परिस्थितियों का आकलन करेंगे और उसके अनुसार योजना बनाएंगे.'
आकाश दीप कहते हैं, 'मैं सझता हूं कि ट्रेविस हेड खासतौर पर शॉर्ट गेंदों के खिलाफ संघर्ष करते हैं. हम उन्हें क्रीज पर जमने नहीं देंगे. हम विशेष एरिया को टारगेट करेंगे और उन्हें गलतियां करने के लिए मजबूर करेंगे, जिसके कारण हमारे लिए मौके बनेंगे.' आकाश दीप ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने युवा खिलाड़ियों का काफी सपोर्ट किया है, जिससे उन जैसे यंग खिलाड़ियों को ये फील नहीं हो रहा कि वो पहली बार ऑस्ट्रेलिया आए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









