
IND vs AUS 3rd T20 Match Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने फिर जीता टॉस... भारतीय टीम की पहले बैटिंग, सूर्या-रिंकू करेंगे धमाल
AajTak
IND vs AUS 3rd T20 Match Live Score: भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है. शुरुआती दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर भारतीय टीम ने इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. इस मैच के लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें...
IND vs AUS 3rd T20 Match Live Score: भारतीय टीम आज अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेलने उतरी है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का यह तीसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है. मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर दूसरे मैच की तरह ही पहले गेंदबाजी का फैसला किया.
इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है. जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड के हाथों में है. सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी. इसके बाद दूसरा मैच तिरुवनन्तपुरम में हुआ, जिसे 44 रनों से जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है.
मैच जीतने के साथ ही बनेगा ये धांसू रिकॉर्ड
यदि यह तीसरा मैच भी भारतीय टीम जीत लेती है, तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लेंगे. इस जीत के साथ ही एक धांसू रिकॉर्ड भी भारत के नाम हो जाएगा. वो सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने वाली टीम बनेगी.
इस मामले में पाकिस्तान का रिकॉर्ड टूट जाएगा. पाकिस्तान ने अब तक 226 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में से 135 मैच जीते हैं. भारतीय टीम ने भी 135 ही मैच जीते हैं, लेकिन उसने पाकिस्तान से कम यानी 211 मैच खेले हैं. ऐसे में भारतीय टीम अभी टॉप पर काबिज है.
टी20 में ऑस्ट्रेलिया पर भारी है भारतीय टीम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









