
IND vs AUS 3rd T20: तीसरे टी-20 में ऋषभ पंत होंगे बाहर? ये हो सकती है भारत-AUS की प्लेइंग-11
AajTak
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला हैदराबाद में खेला जाना है. मैच में टीम इंडिया के प्लेइंग-11 पर सबकी निगाहें रहनी वाली हैं. पिछले मैच में भुवनेश्वर कुमार की जगह ऋषभ पंत को मैका दिया था. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इस मुकाबले में भारतीय टीम किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरती है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आज आखिरी मुकाबला खेला जाना है. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच यह टक्कर होनी है. फिलहाल यह सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. ऐसे में दोनों टीमों इस मैच को जीत ट्रॉफी पर कब्जा करना चाहेगी.
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 में चार विकेट से जीत हासिल की थी. इसके बाद भारत ने बेजोड़ कमबैक किया था और बारिश से प्रभावित दूसरे टी20 में वापसी करते हुए मेहमान टीम को 6 विकेट से हराया. अक्षर पटेल ने बॉलिंग में कमाल दिखाते हुए दो विकेट चटकाए थे. वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने बल्ले से 46 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी.
भारतीय टीम में हो सकता है ये बदलाव
टीम इंडिया के प्लेइंग-11 पर सबकी निगाहें रहनी वाली हैं. पिछले मैच में बारिश के चलते आठ-आठ ओवर का मैच हुआ था, जिसके चलते भारत ने भुवनेश्वर कुमार की जगह ऋषभ पंत को प्लेइंग-11 मैका दिया था. अब इस मैच में भुवी टीम में लौट सकते हैं क्योंकि भारत पांच बॉलर्स के साथ उतरने का रिस्क कतई नहीं लेना चाहेगा. ऑस्ट्रेलिया टीम की बात करें तो डेनियल सैम्स की जगह जोश इंगलिस की एकादश में वापसी हो सकती है.
बैटिंग के मुफीद है यहां की विकेट
राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की विकेट बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है और उम्मीद है कि यहां एक बार फिर बल्लेबाजों को मदद मिलेगी. मैच के शुरुआत में तेज गेंदबाजों को कुछ सहायता मिल सकती है जबकि स्पिनर्स मिडिल ओवर्स में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. वैसे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी ही करना चाहेगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








