
IND vs AUS 2nd Test Day 2 Score LIVE: एडिलेड में टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया पर पलटवार, बुमराह ने दिलाई टीम इंडिया को दूसरी सफलता, मैकस्वीनी आउट
AajTak
India vs Australia 2nd Test Live Cricket Score Day 2: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर को एडिलेड में शुरू हुआ. मैच के पहले दिन भारतीय टीम पहली पारी में 180 रनों पर सिमट गई. आज मैच का दूसरा दिन है. अब ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी कर रही है.
India vs Australia 2nd Test Live Cricket Score Day 2: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में शुरू हुआ. आज (7 दिसंबर) मैच का दूसरा दिन है. भारतीय टीम इस पिंंक बॉल टेस्ट में पहली पारी में 180 रनों पर सिमट गई.
अब ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी कर रही है. स्टीव स्मिथ और मार्नस लॉबुशेन विकेट पर मौजूद हैं. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर इस समय 100 रन के करीब है. उसके 2 विकेट गिर चुके हैं. भारतीय टीम को दोनों सफलता जसप्रीत बुमराह ने दिलाई है. आउट होने वाले खिलाड़ी उस्मान ख्वाजा और नाथन मैकस्वीनी हैं. इस मैच की लाइव कवरेज और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...हम लगातार इस स्टोरी को अपडेट कर रहे हैं.
वैसे इस मैच में भारतीय टीम को वापसी करनी है तो ऑस्ट्रेलिया के विकेट झटकने होंगे, क्योंकि अगर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आज जम जाते हैं तो भारतीय टीम टेस्ट मैच में पिछड़ सकती है. जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में गेंदबाजों को शानदार प्रदर्शन करना होगा.
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में गिरा एक विकेट भारत के 180 रनों के जवाब में पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने सधी शुरुआत की. जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई. उस्मान ख्साजा 13 रन बनाकर आउट हुए. वह स्लिप में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को कैच थमा बैठे. ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 24 रन के स्कोर पर गिरा.
भारत की पहली पारी में स्टार्क ने लिए 6 विकेट भारतीय टीम पहली पारी में महज 180 रनों पर सिमट गई. भारत की ओर से नीतीश रेड्डी टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 42 रनों की पारी खेली. वहीं मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 6 विकेट झटके. वहीं 2 स्कॉट बोलैंड और कप्तान पैट कमिंस को 2-2 विकेट मिले. नीतीश रेड्डी के अलावा केएल राहुल (37), शुभमन गिल (31) और रविचंद्रन अश्विन (22) रनों ने भी बल्ले से शानदार योगदान दिया. विराट कोहली (7) और रोहित शर्मा (3) फ्लॉप रहे.
यह भी पढ़ें: IND vs AUS 2nd Test Day 1 Live:एडिलेड टेस्ट का पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम, मिचेल स्टार्क ने गेंदबाजी में काटा गदर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.

पाकिस्तानी टीम की हार क्या हुई, इस पर पूरे मुल्क में लगातार टीम को ट्रोल किया जा रहा है. क्या पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी, क्या पूर्व दिग्गज, क्या सोशल मीडिया के इंफ्लुएंसर और क्या पाकिस्तान के पॉलिटिशिन, सब उनके पीछे पड़ गए . वहीं पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी भी उनको ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन वो इस दौरान लाइन क्रॉस कर गए.








