
Ind vs Aus 2nd ODI: रोहित शर्मा आए तो इस प्लेयर का बाहर होना पक्का! दूसरे वनडे में ये हो सकती है प्लेइंग-11
AajTak
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला विशाखापट्टनम में होना है. रोहित शर्मा इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. रोहित की वापसी के चलते भारत की प्लेइंग-11 में बदलाव होना तय है. ये देखना दिलचस्प होगा कि प्लेइंग-11 से किस खिलाड़ी की छुट्टी होती है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 19 मार्च (रविवार) को विशाखापट्टनम में खेल जाना है. पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने पांच विकेट से शानदार जीत हासिल की थी जिसके चलते उसके हौसले काफी बुलंद हैं. दूसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा.
दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 पर सबकी निगाहें होंगी. भारतीय टीम में एक बदलाव होना तय है क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा दूसरे वनडे मैच के लिए टीम में शामिल होने वाले हैं. रोहित पारिवारिक कारणों से पहले मैच में नहीं खेल पाए थे और उनकी अनुपस्थिति में हार्दिक पंड्या ने टीम की कमान संभाली थी. रोहित की वापसी के चलते यह देखना दिलचस्प होगा कि किस खिलाड़ी की प्लेइंग-11 से छुट्टी होगी.
क्लिक करें- वेंकटेश प्रसाद भी हुए KL राहुल के फैन, कभी टीम से बाहर करने की उठाई थी मांग
ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सूर्यकुमार यादव या ईशान किशन में से किसी एक को दूसरे वनडे के लिए प्लेइंग-11 से बाहर बैठना पड़ेगा. वैसे ज्यादा संभावना सूर्या के बाहर बैठने की दिख रही है क्योंकि वनडे क्रिकेट में वह लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. वैसे भी ईशान किशन मिडिल ऑर्डर में भी बैटिंग करने में माहिर हैं और उन्होंने कुछ महीने पहले वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक भी जड़ा था.
देखा जाए तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्यकुमार यादव पहले वनडे में खाता भी नहीं खोल पाए थे और वह पहली गेंद पर मिचेल स्टार्क के हाथों एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. वैसे सलामी बल्लेबाज ईशान किशन का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा था. ईशान को तीन रनों के निजी स्कोर पर मार्कस स्टोइनिस ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया था.
सूर्यकुमार का वनडे में फॉर्म काफी खराब

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









