
IND vs AUS 1st Test: पर्थ टेस्ट के पहले दिन विकेटों का पतझड़... बुमराह-हेजलवुड ने काटा गदर, लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी
AajTak
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में जारी है. पर्थ टेस्ट के पहले दिन विकेटों का पतझड़ देखने को मिला और कुल 17 विकेट गिरे. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में स्टीव स्मिथ तो अपना खाता भी नहीं खोल सके. स्टीव अपनी पहली गेंद पर जसप्रीत बुमराह के हाथों एलबीडब्ल्यू आउट हुए.
Australia vs India, 1st Test at Perth Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन (22 नवंबर) स्टम्प तक अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 67 रन बना लिए. एलेक्स कैरी 19 और मिचेल स्टार्क 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी के आधार पर अब भी 83 रनों से पीछे है.
पहले दिन विकेटों का पतझड़, बने ये रिकॉर्ड्स
इस मुकाबले के पहले दिन विकेट्स का पतझड़ देखने को मिला. पहले दिन के खेल में कुल 17 विकेट्स गिरे. भारत की पारी के सभी 10 और ऑस्ट्रेलियाई इनिंग्स में 7. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में स्टीव स्मिथ तो अपना खाता भी नहीं खोल सके. स्टीव अपनी पहली गेंद पर जसप्रीत बुमराह के हाथों एलबीडब्ल्यू आउट हुए. बुमराह ऐसे दूसरे गेंदबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ को गोल्डन डक पर आउट किया. इससे पहले साल 2014 में साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन ने ऐसी उपलब्धि हासिल की थी.
स्टीव स्मिथ को गोल्डन डक पर आउट करने वाले गेंदबाज (टेस्ट) डेल स्टेन पोर्ट एलिजाबेथ 2014 जसप्रीत बुमराह पर्थ 2024
देखा जाए तो साल 1980 के बाद यह दूसरा मौका है, जब ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर पर किसी टेस्ट पारी में 40 रन तक पहुंचने से पहले पांच विकेट गंवाए. साल 2016 में होबार्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ (5 विकेट पर 17 रन) ऐसा देखने को मिला था. पर्थ टेस्ट मैच के पहले दिन गेंद औसतन 0.793 डिग्री से अधिक सीम हुई. पहले दिन 181 रन बने और 17 विकेट गिरे, यानी पहले दिन बैटिंग औसत 10.64 रहा. साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच ब्रिस्बेन टेस्ट के दूसरे दिन सीमर्स को औसतन 0.810 डिग्री की सीम मिली थी और बैटिंग औसत 9.16 रहा (165 रन पर 18 विकेट) था.
ऐसा नौवीं बार ऐसा हुआ, जब भारतीय टीम विदेशी धरती पर किसी टेस्ट सीरीज के पहले दिन ऑलआउट हो गई. पिछली बार साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्स्टन में ऐसा देखने को मिला था. हालांकि इन नौ मौकों में पहली बार भारतीय टीम इतने कम ओवर्स खेल सकी. बता दें कि पर्थ टेस्ट में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 49.4 ओवर्स खेले.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









