
IND vs AUS: भारत में सीरीज जीतना चाहती है ऑस्ट्रेलियाई टीम , कप्तान पैट कमिंस अभी से बना रहे स्पेशल प्लान
AajTak
अगले साल ऑस्ट्रेलिया को फरवरी-मार्च में चार टेस्ट मैचों के लिए भी भारत का दौरा करना है. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिहाज से भारत के लिए यह सीरीज काफी अहम रहने वाला है.
ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रही है. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2021-23 के प्वाइंट्स टेबल में कंगारू टीम फिलहाल टॉप पर है. ऑस्ट्रेलिया ने इस टेस्ट चैम्पियनशिप के दूसरे सीजन में अबतक 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. यही नहीं आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर कायम है.
ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल श्रीलंकाई दौरे पर है जहां उसने पहला टेस्ट मैच दस विकेट से जीत लिया था. शानदार जीत के बाद टीम के कप्तान पैट कमिंस ने बड़ा बयान दिया है. कमिस ने कहा कि अगर ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत हासिल करनी है तो उसे भारत में जाकर जीत हासिल करनी होगी.
विदेशों में जीत हासिल करनी होगी: कमिंस
कमिंस ने पहले टेस्ट मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेन्स में कहा, 'हमारे पास अगले साल भारत में एक बड़ी सीरीज है. आपको परिस्थितियों के साथ तालमेल बैठाना होगा और हमने ऐसा किया. अगर आपको दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम बनना है तो फिर विदेशों में जाकर जीत हासिल करनी होगी. हमारे पास मार्नस लाबुशेन, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन और एलेक्स केरी हैं जिन्हें इन परिस्थितियों में खेलने का अनुभव नहीं है.
पैट कमिंस ने बताया, 'पहले मुकाबले में हमारा एप्रोच काफी शानदार रहा. सभी बल्लेबाजों के पास एक स्पष्ट प्लान था. वैसे सभी के खेलने का तरीका अलग-अलग था लेकिन उनका मकसद गेंदबाजों पर दबाव बनाकर रखना था. आगामी सीरीज में यह अनुभव काफी काम आएगा.'
अगले साल फरवरी-मार्च में सीरीज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









