
Ind Vs Aus: दिग्गजों ने ही दी दगा... विराट कोहली के शतकों का सूखा पड़ा टीम पर भारी, पुजारा भी हो गए फेल!
AajTak
विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा दोनों ही खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. मौजूदा टेस्ट सीरीज़ में अभी तक टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी कोई कमाल नहीं कर पाए हैं, ऐसे में अब उम्मीद है कि अहमदाबाद के मैदान पर दोनों के बल्ले से रन बरसेंगे.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में होने वाले टेस्ट मैच पर हर किसी की नज़रें टिकी हैं. चार टेस्ट मैच की सीरीज़ के 3 मुकाबले हो चुके हैं और भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है. टीम इंडिया भले ही सीरीज़ में आगे हो, लेकिन इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जैसा कमाल किया उससे हर कोई हैरान है. अब अहमदाबाद में टीम इंडिया की नज़र जीत दर्ज कर सीरीज़ पर कब्जे की होगी, साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम इंदौर वाला कमाल दोहराकर सीरीज़ को बराबरी पर खत्म करवाना चाहेगी.
अहमदाबाद में होने वाली कड़ी परीक्षा को लेकर हर किसी की नज़रें टीम इंडिया के दो दिग्गजों पर भी होंगी. पूर्व कप्तान विराट कोहली और टीम इंडिया की दीवार चेतेश्वर पुजारा, दोनों ही इस सीरीज़ में पूरी तरह शांत रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम के खिलाफ दोनों से एक दमदार प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन वैसा खेल इस बार नहीं दिखा है. चेतेश्वर पुजारा ने तो हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ा था, लेकिन विराट कोहली 3 साल से टेस्ट सेंचुरी के इंतजार में हैं.
कब बोलेगा कोहली का बल्ला? अगर विराट कोहली की बात करें तो इस सीरीज़ में वह पांच पारियों में कोई अर्धशतक नहीं जड़ पाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 44 का रहा है. इस सीरीज़ में अभी तक विराट कोहली 12, 44, 20, 22 और 13 रनों की पारी खेल पाए हैं. हालांकि, यह सिर्फ एक सीरीज़ तक सीमित नहीं है क्योंकि विराट कोहली का टेस्ट में साल 2019 से ही बुरा हाल चल रहा है.
क्लिक करें: 'जब IPL में उसे किसी ने नहीं खरीदा तो...', स्टार प्लेयर के लिए इमोशनल हुए कार्तिक
विराट कोहली के बल्ले से आखिरी टेस्ट शतक साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ निकला था, तब उन्होंने 136 रनों की पारी खेली थी. लेकिन उसके बाद से वह कोई टेस्ट सेंचुरी नहीं जड़ पाए हैं. तब से अबतक विराट कोहली ने 23 टेस्ट मैच की 41 पारियों में 1028 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका औसत 25.70 का रहा है. इस बीच उनके बल्ले से सिर्फ 6 अर्धशतक निकले हैं.
• विराट कोहली का टेस्ट करियरः 107 टेस्ट, 8230 रन, 48.12 औसत, 27 शतक, 28 अर्धशतक• 24 नवंबर, 2019 के बाद: 23 टेस्ट, 1028 रन, 25.70 औसत, 6 अर्धशतक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









