
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम को स्पिन का खौफ..? टीम इंडिया के इस धुरंधर से निपटने का तरीका ढूंढ रहे बल्लेबाज
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन काफी असरदार साबित हो सकते हैं. कंगारू बल्लेबाज उनसे निपटने के तरीके ढूंढ रहे हैं. भारत के खिलाफ 9 फरवरी से यह सीरीज शुरू हो रही है.
R Ashwin has over 200 Test scalps against left-handers: ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर आ रही है. उसके सामने भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की गेंदों का सामना करना सबसे बड़ी चुनौती होगी. कंगारू बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने स्वीकार किया कि अश्विन को खेल पाना सबसे कठिन होगा. भारत के खिलाफ 9 फरवरी से 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. नागपुर में शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले सभी का फोकस इस बात पर है कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इस धुरंधर भारतीय ऑफ स्पिनर को कैसे खेलते हैं.
बाएं हाथ के बल्लेबाजों में अश्विन का 'खौफ'
रविचंद्रन अश्विन 2021 में बाएं हाथ के 200 बल्लेबाजों को आउट करने वाले पहले गेंदबाज बने थे. मजे की बात है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, विकेटकीपर एलेक्स कैरी और खुद रेनशॉ समेत कई खब्बू बल्लेबाज हैं. 36 साल के अश्विन ने अब तक 88 टेस्ट मैचों में 449 विकेट हासिल किए हैं.
रेनशॉ ने एएपी से कहा, ‘अश्विन को खेलना कठिन है. वह चतुर गेंदबाज हैं और उनके पास काफी विविधता है, जिसका वह बखूबी इस्तेमाल करते हैं. लेकिन उसे कुछ समय खेलने के बाद आसान हो जाता है. खब्बू बल्लेबाजों के लिए वह कठिन चुनौती हैं.’
कंगारू बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने ऐसा कहा -
उन्होंने कहा, ‘उनकी टर्न लेती गेंद पर स्लिप में कैच आउट होने का खतरा रहता है, लेकिन स्पिन नहीं लेने वाली गेंद पर आप एलबीडब्ल्यू हो सकते हैं. उसके लिए तैयार रहना होगा.’

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









